विज्ञापन

नीतीश के फैसले पर कार्यकर्ताओं में अब भी नाराजगी, ललन सिंह के विरोध पर JDU दफ्तर में हाथापाई, VIDEO

बिहार CM नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. रविवार को इसका नजारा पटना स्थित पार्टी दफ्तर में देखने को मिला. जब ललन सिंह के खिलाफ नारेबाजी करने वाले एक कार्यकर्ता को अन्य कार्यकर्ताओं ने पीट दिया.

नीतीश के फैसले पर कार्यकर्ताओं में अब भी नाराजगी, ललन सिंह के विरोध पर JDU दफ्तर में हाथापाई, VIDEO
पटना जदयू ऑफिस में कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई.
  • नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन को लेकर JDU कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी और असंतोष व्याप्त है.
  • पटना स्थित JDU पार्टी कार्यालय में पुलिस और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई.
  • नाराज कार्यकर्ता ललन सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाने वाले सदस्य की पिटाई कर रहे थे जिससे तनाव बढ़ा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन को लेकर JDU कार्यकर्ताओं की नाराजगी अब भी जारी है. इसका नजारा रविवार को पटना स्थित पार्टी ऑफिस में देखने को मिला. जहां पुलिस और पार्टी नेताओं की मौजूदगी में ही कार्यकर्ताओं में हाथापाई हो गई. इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जदयू के कुछ कार्यकर्ता एक दूसरे कार्यकर्ता पर थप्पड़ चलाते नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि यह सब पार्टी के दफ्तर में पुलिस और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हो रहा है. इससे पहले भी JDU के कई कार्यकर्ताओं ने पटना में विरोध-प्रदर्शन किया था. दफ्तर में तोड़-फोड़ भी हुई थी. 

ललन सिंह मुर्दाबाद कहने वाले कार्यकर्ता की पिटाई

अब रविवार को नीतीश कुमार को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी फिर सामने आई. जब पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर हाथापाई हुई. बताया जा रहा है कि मार खाने वाला जदयू कार्यकर्ता राजीव रंजन सिंह से नाराज था. वो ललन सिंह मुर्दाबाद के नारे लगा रहा था. इसी बात से नाराज ललन सिंह के समर्थक कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी.

रविवार को जदयू दफ्तर में कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई का वीडियो भी सामने आया. जिसमें अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कुछ कार्यकर्ता एक दूसरे कार्यकर्ता पर हमला करते नजर आ रहे हैं. 

गुरुवार को भी पार्टी ऑफिस में हुई थी नारेबाजी और तोड़फोड़

इससे पहले गुरुवार को भी जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और तोड़फोड़ किया था. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा के साथ ही जदयू समर्थक पटना स्थित पार्टी मुख्यालय में जमा होने लगे. जहां पहले तो नारेबाजी हुई, फिर बाद में कुछ कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ भी किया. इस दौरान कई कार्यकर्ता यह कहते सुने गए कि "नीतीश कुमार बिहार के हैं, उन्हें कहीं नहीं जाने देंगे", "हम जान दे देंगे, लेकिन नीतीश को नहीं जाने देंगे" जैसे भावुक नारे लगाने लगे.

यह भी पढ़ें - JDU ज्वाइन करते ही नीतीश कुमार के RS जाने वाले फैसले पर बेटे निशांत ने कही ये बात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com