पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी अपने स्थापना दिवस 31 अगस्त को संघर्ष दिवस के रूप में मनाएगी (फाइल फोटो)
पटना:
जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में बाढ़ प्राकृतिक नहीं, राजनीतिक आपदा है. बाढ़ अरबों-खरबों रुपये लूटने का जरिया बन गई है. उन्होंने कहा कि बाढ़ में राहत, बचाव और पुनर्वास के नाम पर नेता, अधिकारी और ठेकेदार को लूटने का मौका मिल जाता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ की विभीषिका का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक भी की. लेकिन बाढ़ से उत्पन्न स्थिति में राहत और पुनर्वास के लिए सिर्फ 500 करोड़ रुपये दिए.
पढ़ें: बिहार और यूपी में मौसम का कहर जारी, बाढ़ से 583 लोगों की मौत
पप्पू यादव ने इस राशि को त्रासदी की अपेक्षा नगण्य बताते हुए कहा कि बिहार के 19 जिलों की दो करोड़ आबादी बाढ़ की चपेट में है. यह तबाही भयावह है. इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए था, लेकिन प्रधानमंत्री ने नहीं किया. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. बाढ़ त्रासदी में लगातार पीड़ितों के बीच रहने वाले यादव ने कहा कि फरक्का बैराज का नवनिर्माण और कोसी में हाईडैम के निर्माण के बिना बिहार को बाढ़ से मुक्ति नहीं मिलेगी. प्रधानमंत्री ने इन मुद्दों पर कोई बात नहीं की.
उन्होंने कहा जन अधिकार पार्टी अपने स्थापना दिवस पर 31 अगस्त को संघर्ष दिवस के रूप में मनाएगी तथा इसी दिन से फरक्का बैराज के नवनिर्माण और कोसी में हाईडैम के निर्माण के लिए आंदोलन शुरू करेगी. सांसद ने दावा करते हुए कहा कि बाढ़ के कारण 30 बांध टूट गए, जिससे लाखों लोग बेघर हो गए.
(इनपुट आईएएनएस से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं