विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2017

हमलोग संघर्ष करते रहेंगे, अब पूरे देश में बनेगा महागठबंधन: लालू की रैली में बोले शरद यादव

शरद यादव ने कहा, बिहार में महागठबंधन तोड़ने वालों को मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन ये जान लें कि अब पूरे हिंदुस्तान में महागठबंधन बनेगा.

हमलोग संघर्ष करते रहेंगे, अब पूरे देश में बनेगा महागठबंधन: लालू की रैली में बोले शरद यादव
  • लोकतंत्र जुमलों से नहीं, सच्ची बोली से चलती है: शरद यादव
  • 'देश की हालत बहुत खराब है, हमें इसे बदलना है'
  • 'मैंने कई लोगों को नेता बनाया, कभी खुद कुर्सी पर बैठने की लालसा नहीं रही'
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा आयोजित विपक्षी दलों की रैली में जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने कहा, 'मैंने कई लोगों को मुख्यमंत्री बनाया, कई लोगों को सांसद, नेता बनाया, लेकिन कभी खुद कुर्सी पर बैठने की लालसा नहीं रही. मैंने उनकी खिदमत की है. गरीबों की सेवा करना कभी नहीं छोड़ा. जनता से बड़ा कोई मालिक नहीं है.' शरद यादव ने कहा कि लोकतंत्र जुमलों से नहीं, सच्ची बोली से चलती है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने भले ही बिहार में महागठबंधन से नाता तोड़ लिया, लेकिन अब देश में महागठबंधन बनेगा. उन्होंने कहा, 'हमलोग संघर्ष करते रहे हैं और करते रहेंगे. आज तो साया भी हमसे दूर हो गया है.'

यह भी पढ़ें: लालू यादव की 7 रैलियों के अनोखे नाम, कभी लाठी तो कभी चेतावनी रैली

आरजेडी द्वारा पटना के गांधी मैदान में आयोजित 'भाजपा भगाओ-देश बचाओ' रैली में आए हजारों लोगों को संबोधित करते हुए शरद ने कहा कि आज देश की हालत बहुत खराब है, इसे बदलना है. नीतीश से दूरी बना चुके शरद यादव ने कहा कि एक तरफ देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, तो दूसरी ओर किसानों की हत्या की जा रही है. मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने जून में आंदोलन कर रहे किसानों पर गोली चलवाकर छह किसानों की जान ले ली.

उन्होंने कहा, 'बिहार में महागठबंधन तोड़ने वालों से हमारी कोई लड़ाई नहीं है, महागठबंधन तोड़ने वालों को मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन ये जान लें कि अब पूरे हिंदुस्तान में महागठबंधन बनेगा.'

VIDEO: शरद यादव ने कहा, अब पूरे देश में बनेगा महागठबंधन
शरद ने बिहार में आई बाढ़ की चर्चा करते हुए कहा कि आज आजादी के 70 वर्ष के बाद भी पानी में डूबने से 440 लोगों की मौत हो गई. आज ऐसा भारत बनाने की जरूरत है, जहां किसी की इस तरह मौत न हो.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com