विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2016

नीतीश कुमार ने करीब 50 लाख घरों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने का कार्यक्रम शुरू किया

नीतीश कुमार ने करीब 50 लाख घरों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने का कार्यक्रम शुरू किया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी वादा निभाते हुए मंगलवार को गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले करीब 50 लाख घरों को मुफ्त बिजली कनेक्शन मुहैया कराने का एक प्रमुख कार्यक्रम शुरू किया.

नीतीश ने 'हर घर बिजली लगातार' कार्यक्रम शुरू किया, जो कि विधानसभा चुनाव में एक मुद्दा था. इसका उद्देश्य बिहार में अगले दो सालों में प्रत्येक घर को बिजली की आपूर्ति मुहैया कराना है. बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, बिजली मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव अंजनि कुमार सिंह और प्रधान सचिव (बिजली) प्रत्यय अमृत इस कार्यक्रम में मौजूद थे.

प्रत्येक घर को बिजली का कनेक्शन मुहैया कराना नीतीश कुमार के 'सात संकल्पों' में एक महत्वपूर्ण घटक था. इसे राज्य में महागठबंधन सरकार ने भी अगले पांच सालों के लिए 'सुशासन के लिए अच्छी नीति' के तौर पर मंजूर किया है. कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने 'सात संकल्पों' के तहत किए गए वादों को सरकार के एक वर्ष के भीतर लागू करने के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन शुरू कर दिया है.

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले ऐसे करीब 50 लाख घरों को बिजली के कनेक्शन मिलेंगे, जिनके पास बिजली के कनेक्शन नहीं हैं. बीपीएल परिवार ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में पहले ही शामिल हैं. नीतीश ने स्पष्ट किया कि उद्देश्य मुफ्त बिजली का कनेक्शन मुहैया कराना है, मुफ्त बिजली नहीं. लाभार्थियों को इस्तेमाल की जाने वाली बिजली के लिए भुगतान करना होगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस उद्देश्य के लिए 1857.5 करोड़ रुपये रखे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह काम एशियन डेवलपमेंट बैंक से ऋण लेकर खुद के बल पर कर रही है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिहार, बिहार न्यूज, नीतीश कुमार, बिजली कनेक्शन, ग्रामीण विद्युतीकरण, Bihar, Bihar News, Nitish Kumar, Electricity, Rural Electrification
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com