विज्ञापन

कुर्सी छोड़ने से पहले नीतीश का 'फिनिशिंग टच', पटना घाट और मालसलामी में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण

नीतीश कुमार ने निर्माण कार्यों में लगे इंजीनियरों और अधिकारियों को काम समय पर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि जनता को जल्द से जल्द राहत मिल सके. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री कुर्सी छोड़ने से पहले अपने ड्रीम प्रोजेक्ट्स को पूरा होता देखना चाहते हैं, इसीलिए वे इतने सक्रिय नजर आ रहे हैं.

कुर्सी छोड़ने से पहले नीतीश का 'फिनिशिंग टच', पटना घाट और मालसलामी में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण
पटना में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण करते सीएम नीतीश कुमार.
  • CM नीतीश ने पटना में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए.
  • मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ के पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक संपर्क पथ का निरीक्षण किया.
  • जेपी गंगा पथ का बनना स्थानीय लोगों के लिए आवागमन में सहूलियत और जाम से राहत प्रदान करेगा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

राज्यसभा नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार एक्शन मोड में हैं. वे राजधानी पटना में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का खुद निरीक्षण कर रहे हैं. उन्होंने शनिवार को बख्तियारपुर स्थित इंजिनियरिंग कॉलेज, ROB और करजान-ताजपुर पुल का निरीक्षण करते हुए काम में देरी के लिए अधिकारियों को फटकार लगाई थी. अब सोमवार को सीएम नीतीश अचानक पटना घाट संपर्क पथ और मालसलामी मारूफगंज के इलाकों में पहुंचे. उनके इस औचक दौरे से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया.

CM पद छोड़ने से पहले ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा होते देखने की ललक

नीतीश कुमार ने निर्माण कार्यों में लगे इंजीनियरों और अधिकारियों को काम समय पर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि जनता को जल्द से जल्द राहत मिल सके. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री कुर्सी छोड़ने से पहले अपने ड्रीम प्रोजेक्ट्स को पूरा होता देखना चाहते हैं, इसीलिए वे इतने सक्रिय नजर आ रहे हैं.

जेपी गंगा पथ का सीएम ने किया निरीक्षण

दरअसल सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना जिले में जयप्रकाश (जेपी) गंगा पथ के अंतर्गत पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक निर्माणाधीन संपर्क पथ का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई.

पटना साहिब रेलवे स्टेशन से शुरू होकर जेपी गंगा पथ के पटना घाट तक संपर्क पथ का निर्माण किया जा रहा है. गंगा के दक्षिणी किनारे के साथ-साथ बनाए गए जेपी गंगा पथ को स्थानीय लोग ‘मरीन ड्राइव' के नाम से भी जानते हैं.

अधिकारियों को निर्देश- समय पर पूरा करें काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संपर्क पथ इस क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके बन जाने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी, जाम से राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संपर्क पथ का निर्माण कार्य समय पर पूरा कराया जाए.

अशोक राजपथ और मारुफगंज मंडी क्षेत्र में जाम की समस्या होगी खत्म

इस संपर्क पथ के निर्माण से अशोक राजपथ और मारुफगंज मंडी क्षेत्र में जाम की समस्या से राहत मिलेगी. साथ ही पटना साहिब रेलवे स्टेशन पर आरओबी के माध्यम से जेपी गंगा पथ को नए राष्ट्रीय राजमार्ग-30 से भी संपर्कता मिलेगी. प्रस्तावित संपर्क पथ दलहट्टा, चरखीपर सहित आसपास के क्षेत्रों को भी बेहतर संपर्कता प्रदान करेगा, जिससे क्षेत्र में जाम की समस्या कम होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.

इसके बाद मुख्यमंत्री कंगन घाट पहुंचे, जहां उन्होंने भद्रघाट-दीदारगंज पथ के चार लेन में चौड़ीकरण के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को इसे समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.

इन विकास कार्यों के पूरा होने से बढ़ेगी सहुलियत

इस सड़क के बन जाने से भद्रघाट से दमराही घाट के बीच स्थित दो लेन पथ के कारण अशोक राजपथ पर पड़ने वाला वाहनों का दबाव कम हुआ है और पटना सिटी के लोगों को जाम की समस्या से राहत मिली है. भद्रघाट से दीदारगंज तक चार लेन सड़क बनने के बाद अशोक राजपथ पर वाहनों का दबाव और कम होगा तथा लोगों को जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी. इसके साथ ही छठ महापर्व तथा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और सामाजिक अवसरों पर गंगा नदी तक जाने में लोगों को काफी सहूलियत होगी.

यह भी पढे़ं - काम जल्दी पूरा करिए... राज्यसभा के लिए नामांकन कर चुके CM नीतीश ने अधिकारियों को चेताया, हाथ जोड़ते दिखे अफसर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com