विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2017

नीतीश कुमार को इसलिए हमेशा याद आते हैं राममनोहर लोहिया

सीएम ने कहा, खुले में शौच जाने वाली महिलाओं के कष्ट को राममनोहर लोहिया जानते थे और इसके लिए संसद में आवाज उठाते थे

नीतीश कुमार को इसलिए हमेशा याद आते हैं राममनोहर लोहिया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो).
  • कहा- हमारी सरकार वह सब कर रही है जो गांधी, लोहिया और जेपी चाहते थे
  • हर घर को शौचालय और स्वच्छ जल मिले 90 % बीमारियों से छुटकारा मिलेगा
  • नीतीश ने 461 करोड़ की 347 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों बिहार की यात्रा कर रहे हैं. उनका मकसद लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करना है. हालांकि आजादी के इतने सालों के बाद भी महिलाएं खुले में शौच जाने को मजबूर हैं. यही कारण है कि नीतीश को राममनोहर लोहिया याद आते हैं क्योंकि खुले में शौच जाने वाली महिलाओं के कष्ट को लोहिया जानते थे और इसके लिए संसद में आवाज उठाते थे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राममनोहर लोहिया ने 50 के दशक में ही महिलाओं के कष्ट को समझते हुए शौचालय निर्माण को लेकर अपनी आवाज बुलंद की थी. उन्होंने कहा कि लोहिया ऐसे पहले नेता, चिंतक और गांधी के अनुयाई थे जिन्होंने न सिर्फ भारत छोड़ो आंदोलन में बहुत बड़ी भूमिका निभाई बल्कि समाजवाद के सिद्धांत को भी देश के सामने रखा. उन्होंने कहा कि लोहिया जी, नेहरू जी से कहा करते थे कि अगर महिलाओं के लिए पूरे देश में शौचालय बनवा दीजिएगा तो हम विरोध करना छोड़ देंगे. उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण, गांधी जी और राममनोहर लोहिया जिन बातों को कहा करते थे और जिस विषय पर सोचा करते थे, आज हमारी सरकार वह सब काम कर रही है, ताकि लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें.

यह भी पढ़ें : लालू यादव ने नीतीश कुमार की यात्रा को 'विकास यात्रा घोटाला' कहा

मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड के जारंग हाईस्कूल के मैदान में विकास समीक्षा यात्रा के तहत आयोजित आम सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मैं सांसद था तो लोकसभा में आम जनता की आवाज और उनकी समस्याओं को उठाता था. सांसद या विधायक रहते हुए हम अक्सर गांव घूमा करते थे. नीतीश ने कहा कि हर घर को अगर शौचालय और नल का स्वच्छ जल उपलब्ध हो जाए तो 90 % बीमारियों से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा.

VIDEO : गुजरात में बीजेपी को खतरा नहीं


इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच से ही 461 करोड़ की 347 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने जारंग पंचायत के बलुआहा वार्ड आठ का भ्रमण कर उस टोले में जमीन पर उतारी गईं सात निश्चय योजनाओं का देखा. उन्होंने ग्रामीणों से गांव में हुए विकास के बारे में पूछा. उन्होंने गांव के लोगों को शौचालय का ही प्रयोग करने की सलाह दी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com