विज्ञापन

Bihar: थाना बना दबंगई का अड्डा! बेटी की हत्या पर सवाल पूछने पर महिला को मुखिया ने पुलिस के सामने धमकाया

मुजफ्फरपुर के करजा थाने में अपनी बेटी की मौत के मामले में इंसाफ मांगने पहुंची एक महिला के साथ मुखिया ने पुलिस के सामने ही बदसलूकी की. मोबाइल छीनने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं.

Bihar: थाना बना दबंगई का अड्डा! बेटी की हत्या पर सवाल पूछने पर महिला को मुखिया ने पुलिस के सामने धमकाया
Bihar: Muzaffarpur Mukhiya Bullying News

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. करजा थाने में एक महिला के साथ मुखिया की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मिली जानकारी के अनुसार एक महिला अपनी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में कार्रवाई की जानकारी लेने करजा थाने पहुंची थी. थाने में पहले से ही आरोपित ससुराल पक्ष के पंचायत के मुखिया दिनेश यादव वहां मौजूद थे. महिला को संदेह था कि मुखिया आरोपितों का बचाव कर रहे हैं. इसी डर से उसने मुखिया का वीडियो बनाना शुरू कर दिया.

पुलिस के सामने ही की बदसलूकी

वीडियो बनते ही मुखिया आपा खो बैठे और उन्होंने महिला से उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की. हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना थाने के भीतर पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में हुई, लेकिन किसी ने दबंग मुखिया को रोकने की जहमत नहीं उठाई. महिला ने डटकर मुकाबला किया और इस पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया.

एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. लोग पूछ रहे हैं कि क्या थाना न्याय का मंदिर है या दबंगों का अखाड़ा. मामले को गंभीरता से लेते हुए मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेस कुमार मिश्रा ने कहा कि घटना उनके संज्ञान में है. उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

यह भी पढ़ें-

निर्धारित जगहों पर नमाज की अपील, कई इलाकों में फ्लैग मार्च, उत्तर प्रदेश, मुंबई, दिल्ली में बकरीद पर कैसी सुरक्षा व्यवस्था, जानें

अजमेर की बकरा मंडी में हैदराबादी परी का जलवा, 18 इंच लंबे कान और 80 हजार की कीमत; देखने उमड़ी भीड़

कोटा: 200 रुपये के लिए नाबालिग ने पत्थर से सिर कुचलकर कर दी दोस्त की हत्या, वारदात के बाद आराम से सो गया आरोपी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com