विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में मूक-बधीर बच्चों ने NDTV को बताया-कैसे उनपर जुल्म ढाया गया, झकझोर देगा ये वीडियो

बीते दिनों मूक बाधिर स्कूल में नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट क वीडियो वायरल हुआ था. अब जब SDM जांच करने पहुंचे तो स्कूल के तमाम शिक्षक और प्रबंधन के द्वारा यह दिखाने की कोशिश की गई कि इस तरह की घटना दोबारा नहीं होगी.

मुजफ्फरपुर में मूक-बधीर बच्चों ने NDTV को बताया-कैसे उनपर जुल्म ढाया गया, झकझोर देगा ये वीडियो
मुजफ्फरपुर में मूक-बधीर बच्चों से स्कूल में बेरहमी से मारपीट

बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में मूक-बधिर बच्चों के साथ स्कूल में अनुशासन के नाम पर हैवानियत की घटना ने शर्मसार करके रख दिया है. मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित बागेश्वरी मूक-बधिर स्कूल में मासूम बच्चों के साथ कर्मियों की बेरहमी से पिटाई का मामला गरमाता ही जा रहा है. मूक बाधिर स्कूल के बच्चों के पास जैसे NDTV का कैमरा पहुंचा, वैसे ही सभी मूक बाधिर बच्चों ने स्कूल के हॉस्टल में अपने ऊपर होने वाले अत्याचार की दास्तान इशारों में बता दिया. बच्चों के इशारे साफ बता रहे थे कि उन्हें यहां किस कदर प्रताड़ित किया जाता रहा है. उधर मामला संज्ञान में आने पर अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) पूर्वी तुषार कुमार पुलिस बल के साथ स्कूल परिसर पहुंचकर मामले की गहन जांच की, जिस पर बड़े स्तर पर खामी उजागर हुई. 

लात-घूंसों से बच्चों की पिटाई

उधर मूक-बधिर बच्चों के साथ हैवानियत की घटना पर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. बागेश्वरी स्कूल में बच्चों से पूछताछ की गई. जिस पर उन्होंने इशारों में हैवानियत की दास्तां बताई है. बच्चों ने इशारों-इशारों में बताया कि उनकों लात-घूसों से पीटा गया है. मूक बधिर बच्चों के साथ पिटाई का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. अधिकारियों ने बंद कमरे में पीड़ित बच्चों से बात की और स्कूल के चप्पे-चप्पे को खंगाला.

जांच में स्कूल प्रशासन की बड़ी लापरवाही और कई खामियां सामने आई हैं. पुलिस ने प्रबंधक संजय कुमार और केयर टेकर राजू कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी तुषार कुमार ने आगाह किया कि बीते दिनों एक मूक बाधिर स्कूल में नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था. मामले की जांच की जा रही है.

मूक बधिर बच्चों की पिटाई का वीडियो

जो भी दोषी होगा, उस पर होगी कार्रवाई- SDM

SDM ने आगे कहा कि जांच के दौरान स्कूल के अंदर बहुत सारी खामियां पाई गईं हैं और पूरे मामले में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई होगी. बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा. दरअसल, दरअसल बीते दिनों मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र मे स्थित बागेश्वरी मूक बाधिर स्कूल का कई वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ था. जिसमें स्कूल के कर्मियों के द्वारा मूक बाधिर बच्चों की बेरहमी से पिटाई की जा रही थी.

Latest and Breaking News on NDTV

वीडियो वायरल होते ही जब मामले ने तूल पकड़ा तो स्कूल के प्रबंधक संजय कुमार और केयर टेकर राजू कुमार के खिलाफ मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. इसके बाद SDM जांच करने पहुंचे तो स्कूल के तमाम शिक्षक और प्रबंधन के द्वारा यह दिखाने की कोशिश की गई कि इस तरह की घटना दोबारा नहीं होगी और जो हुई है, वह भूल से हुई है. 

यह भी पढे़ं- बागेश्वरी मूक-बधिर स्कूल की जांच में SDM के सामने खुली डरावनी हकीकत, बच्चों ने इशारों में बताया अपना दर्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Latest News, Bihar Deaf-mute Children Beaten, Deaf-mute Children Beaten Case, Deaf Mute School Children Beaten Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com