विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2018

BJP-JDU में सीट बंटवारे पर लालू यादव का तंज, बोले- 'एगो बा पलटीमार, आ दूसरा बा कल्टीमार!'

चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भाजपा और जदयू पर तंज कसते हुए कहा कि ये दोनों दल पहले तो साथ मिल कर लड़ेंगे और फिर एक दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे.

BJP-JDU में सीट बंटवारे पर लालू यादव का तंज, बोले- 'एगो बा पलटीमार, आ दूसरा बा कल्टीमार!'
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
पटना: चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भाजपा और जदयू पर तंज कसते हुए कहा कि ये दोनों दल पहले तो साथ मिल कर लड़ेंगे और फिर एक दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे. राजग में सीट बंटवारे के लिए समझौते की घोषणा होने के एक दिन बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह टिप्पणी की. लालू प्रसाद यादव ने भाजपा-जदयू गठबंधन के इतिहास पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, ‘एगो बा मास्टर इन चीटरी और भुलक्कड़ी आ दूसरा बा मास्टर इन फेकरी और फक्कड़ी! उन्होंने कहा, ‘फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें, फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें !'

नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने लालू यादव को जेल से भगाए जाने की जताई आशंका, जानिये क्या है कारण...

गौरतलब है कि भाजपा और जदयू का 17 साल पुराना गठबंधन 2013 में टूट गया था लेकिन चार साल बाद वे फिर से एकजुट हो गए. राजद अध्यक्ष ने लालू यादव ने ‘पल्टीमार' और ‘‘कल्टीमार'' जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया, जो संभवत: क्रमश: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘एगो बा पलटीमार, आ दूसरा बा कल्टीमार!' महागठबंधन से तीन साल से भी कम समय में जदयू के बाहर होने के बाद राजद ने नीतीश पर पाला बदलने का आरोप लगाया था. लालू यादव के छोटे बेटे एवं तत्कालीन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पिछले साल नीतीश नीत जदयू ने राजद से नाता तोड़ लिया और राजग में लौट गया. मोदी पर विपक्ष लंबे चौड़े और झूठे वादे करने का आरोप लगाया करती है.

सीबीआई में चल रही उठापटक पर बिहार के नेताओं की निगाहें क्यों टिकीं?

लालू ने कहा कि पहले तो लोग उन दोनों (पार्टियों को) अलग - अलग हराया करते थे. अब उन्हें एक साथ हराया जाएगा. उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘पहिले पलटू-अलटू के जनता अकेले-अकेले हरावत रहे, अब दूनो के साथ में हराई! जय बिहार.'    इस बीच, तेजस्वी ने शनिवार को मोतिहारी में एक जनसभा में कहा कि लालू सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं. वह राज्यव्यापी संविधान बचाओ न्याय यात्रा के तहत पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय में थे. उन्होंने कहा, ‘‘यदि वह नीतीश की तरह भाजपा के सामने झुक जाते तो आज वह बिहार के मुख्यमंत्री होते'.

VIDEO: लालू के परिवार में झगड़ा खुलकर आया सामने, मीसा ने दिया ये बयान
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Prasad Yadav, Lalu Attacks Nitish Kumar, BJP, Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com