विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2020

तेजस्वी का बड़ा आरोप- JDU ने BJP के साथ की सौदेबाजी इसलिए किया CAA का समर्थन 

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू पर भाजपा के साथ 'सौदेबाजी' करने का आरोप लगाया और कहा कि इसलिए उसने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का संसद में समर्थन किया.

तेजस्वी का बड़ा आरोप- JDU ने BJP के साथ की सौदेबाजी इसलिए किया CAA का समर्थन 
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बोला हमला. (फाइल फोटो)
पटना:

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू पर भाजपा के साथ 'सौदेबाजी' करने का आरोप लगाया और कहा कि इसलिए उसने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का संसद में समर्थन किया. तेजस्वी ने विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री के इस आश्वासन पर भी नाराजगी व्यक्त की, जिसमें उन्होंने कहा है कि सीएए, एनपीआर पर विपक्ष द्वारा जो चिंता व्यक्त की गई है, उस पर सदन के अगले सत्र में चर्चा की जाएगी.

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा- आरक्षण 10 वर्षों के लिए ही नहीं, स्थायी किया जाए

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस उद्देश्य के लिए विशेष दिन का सत्र बढ़ा सकते थे. ऐसा लगता है कि वह अपनी सुविधा के लिए माहौल के ठंडा होने की उम्मीद कर रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं किया जा सकता है और उनकी कथनी एवं करनी में भारी अंतर है, जिसे बिहार की जनता समझ चुकी है.

हताश हो रहे हैं RJD के नेता, पार्टी के क्रियाकलापों से नाखुश रघुवंश प्रसाद ने लालू यादव को लिखी चिट्ठी

उन्होंने कहा कि बार-बार ये चाहते हैं कि अपने हिसाब से माहौल बना दें. उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री को सभी को लेकर नेतृत्व करना चाहिए तब वे चुप्पी साधे हुए हैं. तेजस्वी ने ऐलान किया कि सीएए और एनआरसी को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए वह 16 जनवरी से बिहार की यात्रा पर निकलेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com