विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2017

JDU की बैठक: मुख्यमंत्री आवास के बाहर नीतीश और शरद समर्थक आपस में भिडे़   

मुख्यमंत्री आवास के बाहर शनिवार को शरद यादव और नीतीश कुमार के समर्थकों के बीच उस समय भिड़ंत हो गई जब शरद के विश्वासपात्र उन्हें 'जनअदालत कार्यक्रम' स्थल ले जा रहे थे.

JDU की बैठक: मुख्यमंत्री आवास के बाहर नीतीश और शरद समर्थक आपस में भिडे़    
प्रतीकात्मक फोटो.
  • मुख्यमंत्री आवास के आगे नीतीश और शरद यादव के समर्थकों में हुई भिड़ंत
  • भिड़ंत तब हुई जब शरद के विश्वासपात्र उन्हें कार्यक्रम स्थल ले जा रहे थे
  • पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: मुख्यमंत्री आवास के बाहर शनिवार को शरद यादव और नीतीश कुमार के समर्थकों के बीच उस समय भिड़ंत हो गई जब शरद के विश्वासपात्र उन्हें 'जनअदालत कार्यक्रम' स्थल ले जा रहे थे. दोपहिया वाहन पर सवार शरद यादव के समर्थक पटना हवाई अड्डे से उन्हें एस्कॉर्ट करते हुए 'जनअदालत कार्यक्रम' स्थल एसके मेमोरियल हॉल लेकर जा रहे थे. मुख्यमंत्री आवास के समीप आने पर वे शरद यादव के पक्ष में नारेबाजी करने लगे.

यह भी पढ़ें :JDU की बैठक में एनडीए में शामिल होने पर लगी मुहर, मोदी कैबिनेट में मिल सकती है जगह

VIDEO: JDU की एनडीए में शामिल होने पर लगी औपचारिक मुहर



मुख्यमंत्री आवास के भीतर घुसने की कोशिश की
शरद को एस्कॉर्ट कर रहे उनके समर्थकों में से कुछ के हाथों में डंडे थे और उन्होंने हवा में बेल्ट भी लहराया तथा मुख्यमंत्री आवास एक अण्णे मार्ग के भीतर प्रवेश करने की कोशिश की. कुछ ही देर में नीतीश के समर्थक भी बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए और उन्होंने शरद के समर्थकों को खदेड़ दिया. जदयू के निलंबित सांसद अली अनवर के साथ अपनी कार में सवार शरद यादव ने इस अप्रिय घटना पर कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए पत्रकारों से केवल इतना कहा 'मैं कार्यक्रम के दौरान ही बोलूंगा', और वे श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल रवाना हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री आवास के समीप पहुंचे पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com