मुजफ्फरपुर जिले में शादी से तीन दिन पहले दूल्हे की मौत की खबर सामने आई है. शादी से पहले ही दूल्हे की सड़क पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक की यह तीसरी शादी थी. इससे पहले उसने दो शादी की थी, लेकिन दोनों पत्नी उसे छोड़कर चली गई. जिसके बाद वह तीसरी शादी की तैयारी कर रहा था. लेकिन शादी से ठीक तीन दिन पहले उसकी मौत हो गई और पूरे परिवार में मातम पसर गया.
बताया जा रहा है कि युवक की मौत कथित तौर पर हार्ट अटैक से हुआ है. युवक के सीने में पहले दर्द उठा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई.
पहली पत्नी शिक्षक बनने के बाद छोड़ दिया
दरअसल पूरी घटना मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के केरमा गांव का है, जहां केरमा गांव निवासी 43 वर्षीय रंजीत भगत जो वैशाली जिले के एक अनुदानित कॉलेज में शिक्षणेत्तर कर्मी के पद पर कार्यरत था. उसकी पहली शादी समस्तीपुर जिले के रहने वाली एक युवती से हुई थी. वहीं शादी के कुछ दिनों के बाद रंजीत भगत के पत्नी की शिक्षिका की नौकरी लग गई तो वह स्वेक्षा से पति को छोड़ कर अलग रहने का फैसला कर लिया, जिसके काफी दिनों बाद एक बार फिर रंजीत भगत ने अपनी दूसरी शादी वैशाली जिले के रहने वाली लड़की से की, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही युवती ने किसी कारणवश रंजीत भगत का साथ छोड़ दिया.
युवक सामान लाने गया था बाजार
अब मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में उनकी तीसरी शादी थी जिसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई थी. वहीं मंगलवार को रंजीत भगत पूजा के लिए कुछ बाजार से सामान लाने निकले थे. इसी बीच रास्ते में उनके सीने में दर्द उठा और फिर कुछ ही मिनटों में मौके पर ही रंजीत भगत की मौत हो गई जिसका सीसीटीवी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
बताया जा रहा है कि मृतक रंजीत भगत तीन भाई था. जिसमें दोनों भाई की शादी हो चुकी थी. जबकि रंजीत भगत की दो बार शादी हुई और दोनों पत्नी छोड़ चुकी थी, जिसके बाद रंजीत भगत काफी अकेलापन महसूस करता था और इस अकेलापन को मिटाने के लिए वह तीसरी शादी करने को तैयार था. लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ेंः बिहार के गया में अंधविश्वास का खूनी खेल, डायन बताकर बुजुर्ग महिला की ली जान; रात में खाट से घसीट ले गई भीड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं