विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2017

Ground Report: बाढ़ से बेहाल मोतिहारी, 15 जिलों में करीब 1 करोड़ लोग प्रभावित

लोग सुरक्षित स्थान की ओर जाने के लिए ट्रैक्टर और अन्य साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं. प्रभावित लोगों ने बताया कि गांव के मुखिया और खुद की मदद से लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं.

Ground Report: बाढ़ से बेहाल मोतिहारी, 15 जिलों में करीब 1 करोड़ लोग प्रभावित
प्रतीकात्मक फोटो.
मोतिहारी: बाढ़ से बुरी तरह बेहाल बिहार के 16 जिलों में से एक मोतिहारी भी इसकी विभीषिका झेल रहा है. बाढ़ से बेहाल लोग अपने घर को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने को मजबूर हैं. लोग सुरक्षित स्थान की ओर जाने के लिए ट्रैक्टर और अन्य साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं. प्रभावित लोगों ने बताया कि गांव के मुखिया और खुद की मदद से लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं. हालांकि उनका कहना है कि वे लोग जिस बांध की ओर जा रहे हैं, उसके टूटने का भी खतरा है. अब तक प्रशासन की तरफ से न तो वहां कोई शिविर लगाया गया है और नहीं, मदद का कोई इंतजाम किया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बांध पर पहले से भी कुछ लोग मौजूद हैं जिनकी मदद के लिए वे खाद्य सामग्री लेकर उस तरफ जा रहे हैं.  

यह भी पढ़ें : बिहार में बाढ़ से 119 की मौत, 16 जिलों की 98 लाख आबादी प्रभावित

VIDEO: बिहार में बाढ़ से अब तक 119 लोगों की मौत



गौरतलब है पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है. एनडीआरएफ की 27 टीमें, सेना और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी है. अब तक 3 लाख 59 हजार लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है. 2 लाख 13 हजार लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं. प्रदेश में अबतक 119 लोगों की मौत हो जाने के साथ बाढ़ से अब तक 15 जिलों की 98 लाख आबादी प्रभावित हुई है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com