New Release: दीवाली की छुट्टियां चल रही है. इन छुट्टियों में मूवी लवर्स सिनेमा और ओटीटी पर फिल्में देखना पसंद करते हैं. मेकर्स को भी फिल्मों की रिलीज के लिए दीवाली का इंतजार रहता है. फैंस को इस हफ्ते थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है. पहले हफ्ते कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हुईं. वहीं, अब नवंबर का दूसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. इस हफ्ते भी बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की कई फिल्में थिएटर में रिलीज होने जा रही है. हम आपको बताने जा रहे हैं इस हफ्ते यानी11 से 13 नवंबर के बीच रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट के बारे में...
'घोस्ट सोल्जर'
रिलीज डेट: 11 नवंबर, 2026
'घोस्ट सोल्जर' (Ghost Soldier) एक अपकमिंग अमेरिकी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन विलियम यूबैंक ने किया है. वहीं इसकी कहानी क्रिस पापासाडेरो ने लिखा है. फिल्म में जिम कैविजेल, ओलिविया थर्ल्बी, ब्यू नैप जैसे कास्ट हैं. यह एक पूर्व स्पेशल फोर्सेज सैनिक और उन्नत हथियार डेवलपर (हेनरी 'फिट्ज' फिट्जगेल्ड) की कहानी है, जो अपने ग्रामीण समुदाय और पड़ोसियों को उनकी जमीन हथियाने की कोशिश कर रही एक क्रूर और शक्तिशाली कॉरपोरेट कंपनी के खिलाफ अकेले लड़ता है.
यह भी पढ़ें- बदसूरत कह कर मां-बाप ने छोड़ा साथ, वही बनी बॉलीवुड का सितारा, नृत्य सम्राज्ञी की कहानी, जिनका मधुबाला, रेखा, काजोल छूती थीं पांव
बौमा
रिलीज डेट- 12 नवंबर
भाषा- मलयालम
मलयालम फिल्म बौमा इस हफ्ते रिलीज हो रही है. बौमा की कहानी एक स्ट्रगल कर रहे सिंगर की कहानी है, जो एक ऐसी अलग-थलग और रहस्मय संपत्ति को पाने के लिए जाती है, जो उसके भूले हुए अतीत से जुड़ी हुई है. इसी दौरान, लापता महिलाओं को लेकर चल रही एक पुलिस जांच कई खतरनाक और चौंकाने वाले रहस्यों से पर्दा उठाती है. पुलिस एक औरत के अचानक गायब होने की जांच करती है. यह फिल्म 12 नवंबर को रिलीज होगी.
भोगी
रिलीज डेट- 12 नवंबर
भाषा- तेलुगू
भोगी 12 नवंबर को सिनेमाघरों में भोगी रिलीज होने होगी. इसकी कहानी कम्मारी गंगा की है, जो 'बोग्गुला गुट्टा' नाम के एक काल्पनिक गांव में रहने वाला एक साधारण लोहार है. इस गांव में ताकतवर जमींदार आम लोगों पर अत्याचार करते हैं. ऐसे में जब जमींदार गंगा को उठा ले जाते हैं, तो वह इस दमनकारी व्यवस्था के खिलाफ खड़ा हो जाता है और अपने गांव की मदद करता है. यह कहानी 1960 के दशक के उत्तरार्ध (late 1960s) की पृष्ठभूमि पर आधारित है, इसमें उत्तर तेलंगाना और महाराष्ट्र की सीमा के आसपास के ग्रामीण इलाकों को दिखाया गया है. फिल्म में Sharwanand (शर्वानंद), Anupama Parameswaran (अनुपमा परमेश्वरन), Dimple Hayathi (डिंपल हयाती), लाल, दयानंद रेड्डी और रोहित पाठक लीड रोल में हैं.
यह भी पढ़ें- इन फिल्मों में दिखे थे असली सांप, श्रीदेवी ने सांपों के बीच किया था डांस, अमिताभ को बिना बताए हुआ शूट
'हाउ टू रॉब अ बैंक' (How to Rob a Bank)
रिलीज डेट : 13 नवंबर, 2026
यह डेविड लीच द्वारा निर्देशित और मार्क बियानकुल्ली द्वारा लिखित एक आगामी अमेरिकी एक्शन-कॉमेडी डकैती फिल्म है. इसमें निकोलस हॉल्ट, जो क्राविट्ज, अन्ना सवाई, पीट डेविडसन, जॉन सी. रेली और क्रिश्चियन स्लेटर लीड रोल में हैं. यह फिल्म 13 नवंबर, 2026 में रिलीज होने वाली है. यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें बैंक लुटेरों का एक गिरोह अपनी डकैतियों को लाइव ब्रॉडकास्ट करता है और खुद को आधुनिक रॉबिन हुड के रूप में पेश करता है. उन्हें पकड़ने के लिए एक एफबीआई एजेंट और एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पीछे लग जाते हैं.
G.O.A.T
रिलीज डेट- 12 नवंबर
भाषा- तेलुगू
तेलुगू फिल्म G.O.A.T एक रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म है जिसमें एक्शन भी देखने को मिलने वाला है. फिल्म में एक्टर सुदिगली सुधीर और दिव्या भारती ने काम किया है. इस फिल्म के डायरेक्टर नेश कुप्पी हैं. फिल्म 12 नवंबर को रिलीज हो रही है.
डार्क चॉकलेट
रिलीज डेट- 12 नवंबर
भाषा- तेलुगू
तेलुगू फिल्म डार्क चॉकलेट थिएटर में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म की कहानी रिश्तों पर बेस्ड है जब विश्वास पर शक हो. ये ड्रामा फिल्म 13 नवंबर को रिलीज होने वाली है. ‘डार्क चॉकलेट' (Dark Chocolate) की कहानी यज्ञ (विश्वदेव रचाकोंडा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक फीका पड़ चुका या संघर्षरत फिल्म स्टार है. यज्ञ अपने अतीत के तीन सबसे प्रभावशाली लोगों को अपने घर बुलाता है, और फिर घोषणा करता है कि वे उसकी कल्पना की उपज (figments of his imagination) के अलावा कुछ नहीं हैं. फिल्म में बिंदू माधवी (Bindu Madhavi), राकेश रचाकोंडा, और आदि पेड्डीरेड्डी अहम रोल में हैं.
एबेनेजर
रिलीज डेट: 13 नवंबर, 2026
'एबेनेजर' (Ebenezer) हॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म है, जिसके निर्देशक टी वेस्ट (Ti West) हैं. इसे 'एबेनेजर: ए क्रिसमस कैरल' (Ebenezer: A Christmas Carol) के नाम से भी जाना जा रहा है. यह फिल्म चार्ल्स डिकेंस के प्रसिद्ध 1843 के उपन्यास A Christmas Carol पर आधारित एक गोथिक डार्क फैंटेसी थ्रिलर फिल्म है. मूवी में जॉनी डेप, रूपर्ट ग्रिंट, एंड्रिया राइसबोरो, सैम क्लैफ्लिन, डेजी रिडले, इयान मैककेलेन जैसे कलाकार हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं