विज्ञापन

वियतनाम से आया समस्तीपुर के 'जिला जज' का वॉट्सऐप मैसेज, लिखा- मीटिंग में हूं..50 हजार भेज दो

Samastipur Cyber Fraud: समस्तीपुर में साइबर अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने इस बार जिला जज के नाम पर ही ठगी का जाल बिछा दिया. बदमाशों ने वियतनाम के नंबर पर जज साहब की प्रोफाइल फोटो लगाकर लोगों से 50 हजार रुपये की मांग कर डाली. पढ़ें अविनाश कुमार की रिपोर्ट...

वियतनाम से आया समस्तीपुर के 'जिला जज' का वॉट्सऐप मैसेज, लिखा- मीटिंग में हूं..50 हजार भेज दो
समस्तीपुर में जिला जज के नाम पर ठगी की कोशिश, साइबर अपराधियों ने मांगे 50 हजार रुपये. (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar News: साइबर अपराधियों ने इस बार समस्तीपुर के जिला जज समीर कुमार के नाम और उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर ठगी का प्रयास किया है. शातिर बदमाशों ने इसके लिए भारत से बाहर यानी वियतनाम के एक मोबाइल नंबर पर वॉट्सऐप अकाउंट चालू किया. इस विदेशी नंबर की प्रोफाइल पिक्चर में उन्होंने जिला जज की फोटो लगा दी, ताकि लोग इसे असली समझकर झांसे में आ जाएं.

'मीटिंग में हूं' कहकर दिल्ली के खाते में मांगे पैसे

इस प्रोफाइल फोटो के जरिए ठगों ने शहर के कई लोगों को टारगेट करते हुए 'हैलो' लिखकर मैसेज भेजे. जैसे ही सामने वाले व्यक्ति ने जवाब दिया, बदमाशों ने खुद को एक जरूरी मीटिंग में व्यस्त बताते हुए कहा कि उनके ऑनलाइन बैंक ट्रांसफर में तकनीकी दिक्कत आ रही है और उन्हें तुरंत 50 हजार रुपये की जरूरत है. इसके लिए ठगों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का एक अकाउंट नंबर भेजा, जो दिल्ली की शाखा के कन्हैया लाल नामक व्यक्ति के नाम पर दर्ज था, और पैसे भेजकर तुरंत स्क्रीनशॉट मांगा.

मामला संदिग्ध लगने पर साइबर थाना पुलिस की जांच शुरू

पैसे मांगे जाने और विदेशी नंबर देखने के बाद संबंधित व्यक्ति को इस बातचीत पर गहरा संदेह हुआ. उसने बिना कोई देरी किए इस पूरे फर्जीवाड़े की सूचना तुरंत समस्तीपुर साइबर थाना पुलिस को दे दी. जिला जज के नाम पर ठगी की कोशिश की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी गई. साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और प्रारंभिक जांच की जा रही है, हालांकि अब तक कोई लिखित शिकायत न मिलने के कारण औपचारिक प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की जा सकी है.

ये भी पढ़ें:- मक्के के खेत में प्रेमी संग पकड़ी गई शादीशुदा महिला, पति जिंदा..फिर भी पंचायत के कराई दूसरी शादी; बच्चे संग दी विदाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com