विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2018

बिहार में जहरीली शराब से 4 की मौत

बिहार के बेगूसराय जिले में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई. शराब पीने के बाद इन चारों को पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद इन्हें रविवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बिहार में जहरीली शराब से 4 की मौत
प्रतीकात्मक फोटो
पटना: बिहार के बेगूसराय जिले में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई. शराब पीने के बाद इन चारों को पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद इन्हें रविवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जिला पुलिस अधिकारी ने कहा, "इन चारों की सोमवार को अस्पताल में मौत हो गई." बिहार में पांच अप्रैल 2016 को शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था.

इससे पहले 2017 में भी जहरीली शराब से रोहतास जिले में पांच और वैशाली में तीन लोगों की मौत हुई थी.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com