- मीसा और उनके पति पर है मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
- ईडी ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट
- 27 जुलाई को मामले की अगली सुनवाई
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी और पूर्व सांसद मीसा भारती (Misa Bharti) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है. कोर्ट ईडी की इस चार्जशीट पर इस महीने की 27 तारीख को सुनवाई करेगा. बता दें कि मीसा भारती और उनके पति पर आरोप है कि उन्होंने आठ हजार करोड़ रुपये के काले धन को सफेद किया. आरोप है कि मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार ने कारोबारी सुरेंद्र जैन और विरेंद्र जैन की कंपनी के साथ मिलकर यह काम किया है. इस मामले में कारोबारी सुरेंद्र जैन की भी कोर्ट में पेशी हो चुकी है लेकिन उसे कोर्ट से जमानत मिली हुई है. याद हो कि ईडी ने इस मामले में मीसा भारती के दिल्ली स्थित एक फॉर्म हाउस को भी जब्त किया था. ईडी ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की थी.
मनी लॉन्डरिंग केस : मीसा भारती के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने दाखिल किया आरोपपत्र
गौरतलब है कि ईडी ने मीसा भारती व उनके पति शैलेश कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने उनकी एक संपत्ति को कोर्ट के आदेश पर जब्त कर लिया था. मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में ईडी अब उनकी अन्य संपत्तियों को भी जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है. जानकारी के अनुसार मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से घिरीं मीसा भारती के दिल्ली के बिजवासन इलाके में स्थित 12 बीघा में फैले फार्म हाउस को ईडी ने अंतिम तौर पर जब्त कर लिया था. यानी आधिकारिक तौर पर ये संपत्ति अब प्रवर्तन निदेशालय की हो गयी है. ईडी ने इस संपत्ति को कोर्ट के आदेश से जब्त किया था. इस संबंध में वहां नोटिस चिपका दिया गया था.
मनी लॉन्ड्रिंग: लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा के खिलाफ ED ने दायर किया दूसरा आरोप-पत्र
ये फार्म हाउस मिशैल पैकर्स एंड प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटिड नाम की कंपनी के नाम पर खरीदा गया, ये कंपनी मीसा भारती की है. आरोप है कि इस फार्महाउस की खरीद शेल कंपनियों के जरिये हुई और इसे 1 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा गया. मीसा भारती की कई अन्य संपत्तियों को ईडी ने पहले ही सील कर दिया था. उन्हें भी कोर्ट के आदेश से अंतिम तौर पर जब्त करने के लिए प्रक्रिया जारी थी.
लालू और उनके परिवार की दिक्कतें बढ़ीं, आयकर विभाग ने अटैच की 4 संपत्तियां, मॉल की जमीन भी जब्त
ईडी ने 8000 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मीसा भारती और शैलेश यादव को आरोपी बनाया है. ईडी का आरोप है कि मीसा ने हवाला के जरिए दिल्ली के बिजवासन में एक फार्म हाउस खरीदा. इस मामले में ईडी ने मीसा और शैलेश से लंबी पूछताछ की गई थी. ईडी ने इस फार्म हाउस को पहले ही सील कर दिया था.
VIDEO: मनी लॉन्ड्रिंग केस में मीसा भारती के खिलाफ चार्जशीट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं