आईआरसीटीसी होटल घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने पटना शहर में तीन एकड़ जमीन अटैच कर ली. इसकी कीमत 45 करोड़ रुपये की है. पटना की इस जमीन पर मॉल बनाया जा रहा था. राबड़ी और तेजस्वी समेत लालू के परिजनों के नाम ये जमीन है. आरोप है कि ये जमीन लालू परिवार को लीज पर होटल देने के बदले मिली थी
भ्रष्टाचार के मामले में तेजस्वी यादव से 7 घंटे लंबी पूछताछ
इस जमीन के मालिक पहले लीज पर होटल लेने वाली कंपनी ही थी. बाद में ये जमीन सरला गुप्ता के नाम पर आई और फिर लालू परिवार को दे दी गई. इस मामले में सीबीआई लालू प्रसाद यादव उनके बेटे तेजस्वी यादव से पूछताछ कर चुकी है. गौरतलब है कि यह बिहार की राजनीति में इस मुद्दे ने महागठबंधन को तोड़ दिया था और नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली थी.
वीडियो : लालू यादव से सीबीआई कर चुकी है पूछताछ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं