विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2018

सत्ता में आने पर शराबबंदी कानून के 'ड्रैकोनियन' प्रावधानों को रद्द करेंगे : राजद

जदयू प्रवक्ता अजय आलोक ने आरोप लगाया कि रघुवंश के इस बयान से राजद की शराब माफियाओं के साथ मिली भगत उजागर होती है.

सत्ता में आने पर शराबबंदी कानून के 'ड्रैकोनियन' प्रावधानों को रद्द करेंगे : राजद
राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह (फाइल फोटो)
पटना: राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध बरकरार रखेगी पर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद कानून 2016 के कथित 'ड्रैकोनियन' प्रावधानों यथा दस साल के कारावास की सजा तथा संपत्ति जब्ती आदि को रद्द करेगी. रघुवंश ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद कानून 2016 के तहत दस साल के कारावास की सजा, संपत्ति जब्ती, शराब की बरामदगी होने पर परिवार के सभी सदस्यों सलाखों के पीछे जाने के प्रावधानों को 'ड्रैकोनियन' प्रावधान की संज्ञा देते हुए मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी के प्रदेश में सत्ता में आने पर शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध बरकरार रहेगा पर वे इन प्रावधानों को रद्द कर देंगे.

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के कानपुर में जहरीली शराब पीने से किसान की मौत

उन्होंने बताया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो ब्रेद एनालाइ्जर के जरिए शराब सेवन की जांच पर रोक लगा देंगे तथा पुलिस द्वारा इस कानून के नाम लोगों को परेशान नहीं करने देंगे. जदयू प्रवक्ता अजय आलोक ने आरोप लगाया कि रघुवंश के इस बयान से राजद की शराब माफियाओं के साथ मिली भगत उजागर होती है. उल्लेखनीय है कि बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्णशराबबंदी लागू है.

VIDEO : अवैध शराब की धड़ल्ले से बिक्री​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RJD
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com