विज्ञापन

'बिहार में हुए सभी एनकाउंटर की होनी चाहिए CBI जांच', पप्पू यादव कर रहे हैं मांग

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में जितने भी एनकाउंटर हुए हैं. उन सब की सीबीआई जांच हो और जहां-जहां मॉब लिंचिंग के दौरान दलित की हत्या हुई है, उसकी भी जांच होनी चाहिए.

'बिहार में हुए सभी एनकाउंटर की होनी चाहिए CBI जांच', पप्पू यादव कर रहे हैं मांग
सांसद पप्पू यादव (NDTV)
Bihar News:

बिहार के भोजपुर में हाल ही में भरत तिवारी के एनकाउंटर को लेकर प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों में भी इसे लेकर बहस छिड़ी हुई है. विपक्षी नेता बीजेपी सरकार पर हमलावर हो रहे हैं. वहीं मुजफ्फरपुर में भी हाल ही में कई घटनाएं हुई है. जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई जगवीर राय की मौत के मामले में सोमवार (22 जून) को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव मुजफ्फरपुर पहुंचे. जहां वह धरने पर बैठ गए. इसके साथ ही सरकार और पुलिस को लेकर कई बड़े बयान दिए हैं.

मुजफ्फरपुर के लोगों को आजादी चाहिए

पप्पू यादव ने मुजफ्फरपुर की हालातों को लेकर जिले जडीयू नेता पर निशाना साधा, लेकिन उनका नाम नहीं लिया और कहा वह अपने आप को सीएम समझते हैं. उन्होंने साफ कहा कि उनका नाम नहीं लूंगा, मुझे नाम नहीं लेना है. मैं चाहता हूं कि मुजफ्फरपुर के लोगों को उनसे आजादी मिले. यह लड़ाई सभी जाति धर्म के लोगों के लिए हैं. जिसकी हत्या हुई है उसके लिए लड़ाई लड़ी जा रही है. मुजफ्फरपुर से अपराध को मिटाने के लिए हम लोग कुछ भी कर सकते हैं.

भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायाधीश से जांच कराई जाए

सांसद पप्पू यादव ने बिहार के भोजपुर में हुई भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में भी बड़ा बयान दिया है. पप्पू यादव ने कहा कि मामले को लेकर जो बीजेपी कह रही है कि गलत है तो या सरकार इस्तीफा दे नहीं तो फिर जो मंत्री बोल रहे हैं वह इस्तीफा दे. साथ ही उन्होंने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच की मांग की है और कहां है कि इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच होनी चाहिए. इस पूरे प्रकरण को वर्तमान न्यायाधीश से जांच कराई जाए. 

बिहार के सभी एनकाउंटर की CBI जांच होनी चाहिए

इतना ही नहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में जितने भी एनकाउंटर हुए हैं. उन सब की सीबीआई जांच हो और जहां-जहां मॉब लिंचिंग के दौरान दलित की हत्या हुई है, उसकी भी जांच होनी चाहिए. भरत तिवारी को जिस तरह से टारगेट करके पटना के हेड क्वार्टर के द्वारा मरवाया गया. उसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. पूरे मामले को लेकर एफआईआर हो और जो भी दोषी है उन्हें जेल भेजा जाए.

यह भी पढ़ेंः मुजफ्फरपुर के स्कूल परिसर में खेल रहा था 3 साल का विराज, समरसेबल तार के करंट से गई मासूम की जान

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com