Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां हत्था ओपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्राथमिकी विद्यालय मुन्नी मुसहर अजजा में करंट लगने से एक 3 साल के मासूम छात्र की मौत हो गई. मृतक बच्चे की पहचान रमई माझी के बेटे विराज कुमार(3) के रूप में हुई है. वह अपने माता -पिता का इकलौता बेटा. इस घटना के बाद से बच्चे के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों में स्कूल प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है.
खेलने के दौरान समरसेबल तार की चपेट में आया मासूम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार (22 जून) की सुबह विराज कुमार स्कूल के समीप ही स्थित खेल रहा था. इसी दौरान स्कूल परिसर में लगे समरसिबल पंप की बिजली तार की चपेट में आ गया. जिसके करंट की चपेट में आने से 3 साल का मासूम विराज बुरी तरह घायल हो गया. घटना के दौरान बच्चे की चीख सुन आसपास के लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए विराज को तार की चपेट से छुड़ाते हुए तुरंत इलाज के लिए बंदरा सामुदायिक चिकित्सालयले जाया गया ,जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया.
इकलौते बेटे की मौत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
विराज अपने माता-पिता की इकलौती संतान था. घर के चिराग के असमय बुझ जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा शुरू कर दिया. ग्रामीणों का कहना था कि स्कूल परिसर में बिजली के तारों को इस तरह असुरक्षित छोड़ना बड़ी लापरवाही है.
वही मामले की सूचना जैसे ही हत्था थाना पुलिस को मिली तत्काल मौके पर थाना प्रभारी लोकेश कुमार चौधरी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. लोगों को समझा बुझा कर आक्रोशित लोगों को शांत कराया.
समझा-बुझाकर मामले को कराया शांत
घटना और हंगामे की सूचना मिलते ही हत्था थाना प्रभारी लोकेश कुमार चौधरी भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को ढाढंस बंधाया और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा देकर मामले को शांत कराया.
पूरे घटनाक्रम को लेकर हत्था थाना प्रभारी लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि सुबह खेल-कूद के दौरान बच्चा समरसेबल के तार की चपेट में आ गया था. स्कूल परिसर में समरसेबल के तार के ऊपर सुरक्षा कवर लगाया गया था. लेकिन आशंका है कि बच्चों के लगातार खेलने के कारण वह सुरक्षा कवर वहां से हट गया था, जिससे नंगा तार बाहर आ गया और मासूम विराज उसकी चपेट में आ गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है .
यह भी पढ़ें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं