पुलिस अधिकारी मारपीट के मामले में 10 हजार रुपये बतौर रिश्वत ले रहा था (प्रतीकात्मक चित्र)
पटना:
बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने शनिवार को पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थानातंर्गत भोपतपुर आउट पोस्ट (ओपी) प्रभारी अमित वर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
यह भी पढ़ें: एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते अधिकारी को किया गिरफ्तार
सीबीआई ने बताया कि भोपतपुर निवासी वकील सहनी ने कुछ दिनों पहले सीबीआई में शिकायत की थी कि मारपीट के एक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी और मामले की दैनिकी में मदद करने के लिए भोपतपुर ओपी प्रभारी और पुलिस अवर निरीक्षक उससे बतौर रिश्वत 10 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: जीएसटी परिषद का अधीक्षक मनीष मलहोत्रा रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
इस मामले की सच्चाई जांचने के बाद सीबीआई ने पुलिस उपाधीक्षक जमीर उद्दीन के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया. शिकायतकर्ता ने पूर्व तय समयानुसार शनिवार को जैसे ही ओपी प्रभारी को बतौर रिश्वत 10 हजार रुपये दे रहा था, ब्यूरो के अधिकारियों ने प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार ओपी प्रभारी को पूछताछ के लिए मुजफ्फरपुर ले जाया गया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं