प्रतीकात्मक चित्र
पूर्णिया:
बिहार के पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के अनुसार, सुल्तानगंज निवासी डॉ. सुधीर कुमार मंडल अपने बेटे से मुलाकात करने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर से नेपाल के विराटनगर जा रहे थे. इस दौरान सरसी थाना क्षेत्र के पारसमणि पुल के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक के साथ कार की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया.
यह भी पढ़ें : सुपौल : तेज रफ्तार ट्रक ने तीन को कुचला, स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
सरसी के थाना प्रभारी नंद किशोर ने बताया कि मृतकों में सुल्तानगंज स्टेशन रोड के डॉक्टर सुधीर कुमार मंडल, उनकी पत्नी रेखा सिन्हा, उनकी तीन साल की पोती टिक्कू और कार चालक अभय कुमार शामिल हैं.
VIDEO : कार से कुचलकर मां-बेटी की मौत
उन्होंने बताया कि दुर्घटना में डॉक्टर की बहू स्वाति कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)