- धर्मेंद्र ने अपनी लगन और मेहनत के दम पर बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा को पास कर बड़ी कामयाबी अर्जित की है.
- BPSC पास कर धर्मेंद्र राजस्व पदाधिकारी बने हैं, उनके पिता मजदूर है, जबकि मां थाने से स्टाफ के कपड़े धोती है.
- धर्मेंद्र को मिली कामयाबी से लोगों में खुशी है. पुलिस अधिकारियों ने उन्हें थाने बुलाकर सम्मानित किया.
Success Story: 'मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है', इस शेर को सच कर दिखाया है बिहार के वैशाली जिले के जंदाहा के रहने वाले धर्मेंद्र ने. धर्मेंद्र के पिता मजदूर है, मां पुलिस थाने के स्टाफ के कपड़े धोती है. लेकिन धर्मेंद्र ने अपनी लगन और मेहनत के दम पर बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा को पास कर बड़ी कामयाबी अर्जित की है. BPSC पास कर धर्मेंद्र राजस्व पदाधिकारी बने हैं. परीक्षा में मिली सफलता के बाद उन्हें उसी थाने में सम्मानित किया गया, जहां के स्टाफ के कपड़े उमकी मां धोया करती है. धर्मेंद्र ने विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत और लगन से सफलता की नई इबारत लिखी है, जिसकी सभी लोग तारीफ कर रहे है.
पिता मजदूर, मां थाने के स्टाफ का धोती है कपड़ा
धर्मेंद्र के पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, वहीं उनकी मां रेखा देवी पिछले 20-25 वर्षों से जंदाहा थाना के पुलिस कर्मियों के कपड़े धोने का कार्य कर रही हैं. अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां के संघर्ष और पुलिस परिवार के सहयोग को देते हुए धर्मेंद्र ने कहा कि उनकी मां ने दिन-रात मेहनत कर उन्हें पढ़ाया-लिखाया.
भावुक मां रेखा देवी ने बताया कि जंदाहा थाना के सभी पुलिस कर्मियों ने हमेशा उनका संबल बनकर मदद की, थाने के सारे पुलिस का कपड़ा धोने का काम करती है,जिसका सुखद परिणाम आज उनके पुत्र के चयन के रूप में सामने आया है.

बीपीएससी परीक्षा पास करने वाले धर्मेंद्र को सम्मानित करते पुलिस अधिकारी.
Photo Credit: NDTV
जंदाहा थाने के कर्मियों ने धर्मेंद्र को किया सम्मानित
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जंदाहा सर्किल इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह और थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने नवनियुक्त राजस्व पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार को अपने थाने पर बुलाकर फूल माला पहनाकर सम्मानित किया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि धर्मेंद्र की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है.
इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी ढ़ोल नगड़ा के साथ पूरे गांव में धर्मेंद्र का स्वागत किया. गांव में धर्मेंद्र के अधिकारी बनने पर आज खुशी का माहौल है. अब धर्मेंद्र का लिए डीएसपी बनने का है.
यह भी पढ़ें - Success Story: भाई-बहन एक साथ बने अफसर, पिता की मौत के बाद दादा की पेंशन से की पढ़ाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं