प्रोफेसर संजय कुमार.
- मोदी ने कहा- संजय कुमार जैसे लोगों का बहिष्कार किया जाना चाहिए
- कुमार ने डॉक्टर पर दबाव बनाकर पटना और दिल्ली रेफर करवाया
- मोतिहारी के केंद्रीय विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं संजय कुमार
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
पिछले दिनों बिहार के मोतिहारी में केंद्रीय विश्वविद्यालय में कार्यरत प्रोफेसर संजय कुमार की पिटाई हुई. संजय कुमार का दिल्ली में इलाज चल रहा है. नीतीश मंत्रिमंडल में पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने इस मारपीट को सही ठहराया था. लेकिन ताजा घटनाक्रम में उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने इस मारपीट की निंदा की है.
सुशील मोदी ने कहा है कि संजय कुमार द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कोई भी भाजपा, आरएसएस का कार्यकर्ता नहीं है, इसलिए उनके ऊपर शक करना सही नहीं है. हालांकि मोदी का कहना है कि जहां हिंसा निंदनीय है वही संजय कुमार जैसे लोगों का बहिष्कार किया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने जानबूझकर ऐसी टिप्पणी की. सुशील मोदी ने यहां तक कहा कि ज़्यादा चोट नहीं होने के बावजूद संजय कुमार ने डॉक्टर पर दबाव बनाकर पहले पटना फिर दिल्ली रेफर करवाया.
यह भी पढ़ें : बिहार : पूर्व PM अटल को लेकर फेसबुक पोस्ट की वजह से प्रोफेसर की पिटाई, जिंदा जलाने की कोशिश, इलाज के लिए पटना रेफर
संजय कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने उनके साथ जमकर मारपीट की. पहले उनका इलाज मोतिहारी के सदर अस्पताल में किया गया फिर पटना और फिर दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है.
VIDEO : केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की पिटाई
हालांकि केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि सुशील मोदी और प्रमोद कुमार ने बहुत ही असंवेदनशील बयान दिए है. शिक्षक संघ के अनुसार भाजपा के मंत्रियों के दबाव में इस मामले में किसी की गिरफ़्तारी नहीं हो रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं