विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2017

बिहार : स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 मरे

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई.

बिहार :  स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 मरे
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • इस हादसे में मौके पर ही बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई.
  • मृतकों की पहचा रामाश्रय राम, राजा पंडित और मिट्ठू दास के रूप में की गई है
  • पुलिस मामले की जांच कर रही है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, चिरैया थाना के फेनहारा गांव के रहने वाले तीन लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोतिहारी से चिरैया की ओर आ रहे थे, तभी चिरैया पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी.  इस हादसे में मौके पर ही बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

चिरैया के थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि मृतकों की पचान रामाश्रय राम, राजा पंडित और मिट्ठू दास के रूप में की गई है.

VIDEO : मुंबई : माटुंगा में कार और ट्रक की टक्कर, 12 लोग घायल​
पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com