विज्ञापन

ब‍िहार: न‍िशांत का हाजीपुर में बुलडोजर से स्वागत, फूलों की बारिश के बीच गूंजे जिंदाबाद के नारे

बिहार की सियासत का नया चेहरा निशांत कुमार हाजीपुर पहुंचे. समर्थकों ने प्रिंस माला पहनाया और बुलडोजर खड़ा करके स्वागत क‍िया.

ब‍िहार: न‍िशांत का हाजीपुर में बुलडोजर से स्वागत, फूलों की बारिश के बीच गूंजे जिंदाबाद के नारे
बिहार में निशांत कुमार पर बुलडोजर से फूलों की बारिश की गई.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अपनी 'सद्भाव यात्रा' न‍िकालकर जनता के बीच जा रहे हैं. हाजीपुर (वैशाली) में उनके स्वागत के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं, जहां फूलों की बार‍िश हुई. बुलडोजर के माध्यम से स्वागत क‍िया. निशांत को कई लोग आशीर्वाद दे रहे हैं, तो कई लोग प्रणाम कर रहे हैं.

वैशाली की धरती पर निशांत कुमार की एक झलक देखने के ल‍िए लोग खड़े थे. हाजीपुर की सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. कतार में बुलडोजर खड़े थे. निशांत कुमार फूलों से सजे रथ पर सवार थे. 

पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे 

नीतीश कुमार के बेटे निशांत अब अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सड़क पर उतर चुके हैं. आज जब उनका काफिला हाजीपुर की सीमा में दाखिल हुआ, तो नजारा देखने लायक था.  

निशांत कुमार ने बुलडोजर यात्रा निकाली.

निशांत कुमार ने बुलडोजर यात्रा निकाली.

बुलडोजर से फूलों की बारिश 

हाजीपुर के कार्यकर्ताओं ने स्वागत का ऐसा तरीका चुना जो चर्चा का विषय बन गया. कतारबद्ध खड़े बुलडोजर से फूलों की बार‍िश की गई. समर्थकों ने उन्हें विशाल 'माला' पहनाई और 'निशांत भैया जिंदाबाद' के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा.

निशांत जनता से कर रहे संवाद 

अपनी 'सद्भाव यात्रा' के दौरान निशांत सीधे जनता और कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं. जेडीयू कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे निशांत कुमार में अपने पुराने नेता की छवि देख रहे हैं. अब देखना यह है कि वैशाली से शुरू हुआ यह जनसमर्थन निशांत को बिहार की राजनीति में किस मुकाम पर ले जाता है. 

यह भी पढ़ें: बिहार में मंत्रिमण्डल के गठन की कवायद तेज, जानें मंत्री जीतन राम मांझी ने CM सम्राट चौधरी से क्या रखी मांग? 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com