पटना में पीएम मोदी का स्वागत करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. (फाइल फोटो)
- शनिवार को पीएम के पटना पहुंचने पर SPG ने रोकी थी नीतीश की कार
- नीतीश के साथ कार में बैठे अधिकारी की सूचना नहीं थी SPG के पास
- बिहार सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर जताया विरोध
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
बिहार सरकार एसपीजी के उन सुरक्षाकर्मियों से नाराज है जिसने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना दौरे के समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गाड़ी रोकी थी. बिहार सरकार ने नीतीश कुमार के साथ किए गए व्यवहार पर तो नाराजगी जाहिर की ही है साथ ही वरीय पुलिस अधिकारियों और प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे अन्य लोगों के साथ जो बदसलूकी की गई उसपर भी विरोध जताया है. यह पत्र प्रधानमंत्री कार्यालय और कैबिनेट सचिव के पास भेजा गया है.
यह भी पढ़ें : ...जब पीएम मोदी की सुरक्षा में लगी एसपीजी ने रोक दी सीएम नीतीश कुमार की कार
वहीं, एसपीजी के अधिकारियों का मानना हैं कि बिहार सरकार बेवजह इस प्रकरण को तूल दे रही है. मुख्यमंत्री की कार इसलिए रोकी गई थी, क्योंकि उस समय उनके साथ एक सचिव बैठे थे. जिसके बारे में पहले से जानकारी नहीं दी गई थी. हालांकि राज्य सरकार का कहना है कि जब भी प्रधानमंत्री किसी राज्य का दौरा करते हैं तब उनकी नजदीकी सुरक्षा भले ही SPG के हाथ में हो, लेकिन पूरी सुरक्षा का जिम्मा राज्य सरकार, वहां के पुलिस महानिदेशक और स्थानीय आईजी के ऊपर होता है. शनिवार को एसपीजी के अधिकारी इसे अनदेखा कर कुछ अधिकारियों के साथ मनमानी कर रहे थे.
VIDEO: पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के लिए पटना पहुंचे पीएम
बिहार सरकार के इस पत्र पर शायद ही किसी के खिलाफ कोई कारवाई हो, लेकिन भविष्य में प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सभी पक्षों को एक साथ कई नसीहत जरूर मिल गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं