विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2020

बिहार चुनाव 2020: चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को 'शुभकामनाएं' देकर राजनीतिक ब्लंडर तो नहीं कर दिया?

चिराग़ पासवान के इस बयान को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता काफ़ी आक्रामक हैं. उनका कहना है कि एक ओर चिराग़ "नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद" कर रहे हैं और दूसरी और तेजस्वी यादव को शुभकामना दे रहे हैं.

बिहार चुनाव 2020: चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को 'शुभकामनाएं' देकर राजनीतिक ब्लंडर तो नहीं कर दिया?
चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को बताया 'छोटा भाई'
पटना:

पटना बिहार चुनाव (Bihar Assembly Polls) में इन दिनों लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) चर्चा के केंद्र में हैं. खुलेआम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को चुनौती देने के बाद सोमवार को उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को लेकर कहा कि वो उनके छोटे भाई के समान हैं और मेरी शुभकामना उनके साथ है. चिराग पासवान की इस टिप्पणी के बाद जेडीयू को उन पर हमला करने का मौक मिल गया है. 

चिराग़ पासवान के इस बयान को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता काफ़ी आक्रामक हैं. उनका कहना है कि एक ओर चिराग़ पासवान "नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद" कर रहे हैं और दूसरी और तेजस्वी यादव को शुभकामना दे रहे हैं. ऐसे में भाजपा को अब तय करना चाहिए कि वो क्या एनडीए में रह सकते हैं. जनता दल यूनाइटेड के नेता इस बात से और चिढ़े हुए हैं कि भाजपा नेता चिराग़ के 'एकला चलो रे' और नीतीश कुमार को सत्ता में आने से 'रोको रे' के अभियान पर कुछ नहीं बोल रहे हैं.

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि पार्टी को इस बारे में कोई कन्फ्यूजन नहीं है कि चिराग अब उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं और BJP का उनसे कोई लेना-देना नहीं है. बीजेपी ने तो यहां तक तैयारी कर ली है अगर लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ़ोटो या पोस्टर लगाती है तो उस पर वह चुनाव आयोग में अपना विरोध और आपत्ति दर्ज कराएगी. साथ ही साथ उन्हें ऐसा करने से रोकेगी, जिससे NDA के समर्थकों या वोटर में किसी तरीक़े की कन्फ्यूजन ना रहे. 

बिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश कुमार पर चिराग़ पासवान के ये 10 प्रहार, बताया क्यों JDU से ऐतराज

हालांकि, पार्टी के नेता मानते हैं कि जब तक केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) अस्पताल में हैं तब तक उनके ख़िलाफ़ कोई कारवाई करना उचित नहीं होगा. बता दें कि राम विलास पासवान दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं और हाल ही में उनकी हार्ट सर्जरी हुई है. 

वीडियो: चिराग ने लिखा पत्र, कहा- बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की सोच नहीं मिटेगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Assembly Election, Chirag Paswan, Tejashwai Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com