विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या! बिहार में फंदे से लटका मिला बहू का शव, मायके वाले बोले- पलंग नहीं दिया तो मार दिया

बिहार के बेतिया में घर में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है.परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि दहेज में पलंग नहीं देने पर हत्या कर दी गई है, मामले में सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

हत्या या आत्महत्या! बिहार में फंदे से लटका मिला बहू का शव, मायके वाले बोले- पलंग नहीं दिया तो मार दिया
  • बेतिया जिले के बलुआ गांव में 25 वर्षीय नवविवाहिता चंद्रावती देवी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला
  • मृतका के मायके ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया जबकि ससुराल पक्ष ने आत्महत्या बताया
  • पुलिस ने मृतका के सास-ससुर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेतिया:

बिहार के बेतिया जिले के बलुआ गांव में 25 वर्षीय नवविवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला है. इस घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है.सूचना मिलते ही  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया है.मृतका की पहचान मंतोष यादव की पत्नी चंद्रावती देवी के रूप में हुई है.घटना के बाद मृतका के सास एवं ससुर को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

हत्या या आत्महत्या?

मृतका के मायके पक्ष के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था. आए दिन उसके साथ मारपीट होती थी.परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया तो वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि चंद्रावती देवी ने आत्महत्या की है.मृतका की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं.

पुलिस का क्या कहना है?

नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है.
 

बेतिया से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com