विज्ञापन

बिहार का अनोखा गांव जहां किताबे नहीं, बल्कि दीवारें पढ़ाती है पाठ ! हजारों घरों पर छपी है दिनकर की पंक्तियां

बिहार के बेगूसराय जिले में बसा सिमरिया गांव राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मस्थली है. यहां हर घर की दीवार पर उनकी ओजस्वी कविताएं लिखी हैं जो साहित्य को आमजन के दिल तक पहुंचाती हैं. 

बिहार का अनोखा गांव जहां किताबे नहीं, बल्कि दीवारें पढ़ाती है पाठ ! हजारों घरों पर छपी है दिनकर की पंक्तियां
बिहार के बेगूसराय जिले में बसा सिमरिया गांव राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मस्थली है.

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले में स्थित सिमरिया गांव आज पूरे देश के लिए मिसाल बन गया है. आधुनिकता की भागदौड़ के बीच यह छोटा सा गांव साहित्य और कविता का जीवंत केंद्र है. राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर यहीं पैदा हुए थे. गांव में घुसते ही एक अलग अहसास होता है क्योंकि हर तरफ उनकी कविताएं दिखाई देती हैं.

यहां के हजारों घरों की दीवारों पर दिनकर की ओजपूर्ण पंक्तियां उकेरी गई हैं. ग्रामीणों ने बताया कि यह सिर्फ सजावट नहीं बल्कि कविता को दीवारों से उतारकर लोगों के दिलों तक पहुंचाने का तरीका है. चलते फिरते राहगीर भी इन पंक्तियों को पढ़कर राष्ट्रीय चेतना से जुड़ जाते हैं.

बच्चों की जुबान पर रश्मिरथी

आज की पीढ़ी साहित्य से दूर हो रही है लेकिन सिमरिया में उलटा नजारा है. गांव का छोटा से छोटा बच्चा भी दिनकर की कठिन कविताएं धाराप्रवाह सुना देता है. कविताएं यहां बोलचाल की भाषा बन चुकी हैं. जो लोग किताबें नहीं पढ़ पाते वे भी इन दीवारों के जरिए क्रांति के विचारों से जुड़ रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के लिए यह सबसे अच्छा तरीका है.

Latest and Breaking News on NDTV

साहित्यकारों का मन मंदिर

सिमरिया अब सिर्फ गांव नहीं बल्कि देशभर के कवियों और साहित्यकारों का तीर्थस्थल बन चुका है. यहां का पुस्तकालय साहित्य का अनमोल खजाना है. साल भर बड़े बड़े साहित्यकार यहां आते रहते हैं. मुफलिसी से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे दिनकर की विरासत इस गांव में आज भी जीवित है.

दिनकर की प्रेरणादायी विरासत

स्थानीय ग्रामीण प्रवीण प्रियदर्शी बताते हैं कि दिनकर राज्यसभा सदस्य भी रहे लेकिन उनकी निष्ठा हमेशा जनता के प्रति रही. उन्होंने सत्ता के सामने सत्य बोलने का साहस दिखाया. उनकी प्रसिद्ध पंक्ति है दो राह समय के रथ का घर्घर नाद सुनो सिंहासन खाली करो कि जनता आती है. उनका मानना था कि अन्याय के समय मौन रहना भी अपराध है. उनकी रचनाएं आज भी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

दिनकर की जयंती और पुण्यतिथि पर गांव में उनकी कविताओं की गूंज सुनाई देती है. बेगूसराय की मिट्टी से निकले इस महान कवि का साहित्य आज भी उतना ही प्रासंगिक है. सिमरिया गांव साबित करता है कि कविता किताबों तक सीमित नहीं रह सकती बल्कि वह दीवारों से दिलों तक पहुंच सकती है.

यह भी पढ़ें- अगर घर खरीदने जा रहे हैं तो ठहरिए, ये गलती आपको भारी पड़ सकती है! जानकर भी ना करें ये भूल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com