विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2018

बिहार: मुंगेर में 110 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया

बिहार के मुंगेर में 110 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया. बच्ची मंगलवार को बोरवेल में गिर गई थी.

बिहार: मुंगेर में 110 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया
मुंगेर में बोर वेल में गिरी 3 साल की बच्ची को बचा लिया गया है.
मुंगेर: बिहार के मुंगेर में 110 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया. बच्ची मंगलवार को बोरवेल में गिर गई थी. उसे बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. दरअसल, बिहार में मुंगेर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत मुर्गीयाचक मोहल्ला में मंगलवार को शाम में तीन साल की एक बच्ची घर के आंगन में एक बोरवेल में में गिर गई थी. 
 
कोतवाली थाना अध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि बच्ची का नाम सन्नो है जो अपने ननिहाल आई हुई थी. उन्होंने बताया कि बच्ची लगभग 110 फुट गहरे वोरवेल में फंसी हुई है. राजेश ने बताया कि वोरवेल में आक्सीजन पहुंचाई गई है और उसे बचाने के लिए ऑपरेशन चलाया गया.

वहीं, एसडीआरफ के संजीव कुमार ने कहा था कि हमने बच्ची को ऑक्सीजन मुहैया कराई और उसकी सुरक्षा के लिए सारे इंतजाम किये. हमने रड प्लेस किया है ताकि वह और अंदर तक न गिर सके.
VIDEO: मध्य प्रदेश : 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com