विज्ञापन

निशांत कुमार सबसे बेहतर CM कैंडिडेट, अनंत सिंह ने नीतीश पर छोड़ा चुनाव लड़ने का फैसला

जेल से रिहा होने के बाद जेडीयू से बाहुबली विधायक अनंत सिंह वही पुराना अंदाज नजर आ रहा है. वह अलग-अलग जगहों पर बिहार की राजनीति से लेकर नए सीएम के नाम पर बयानबाजी कर रहे हैं. आज अनंत सिंह ने नीतीश के बेटे निशांत कुमार पर बड़ा बयान दिया है.

निशांत कुमार सबसे बेहतर CM कैंडिडेट, अनंत सिंह ने नीतीश पर छोड़ा चुनाव लड़ने का फैसला
अनंत सिंह ने बिहार सीएम के नए नाम पर दिया बयान

पटना: दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत पर जेल से छूटने के बाद अनंत सिंह मंगलवार को मोकामा पहुंचे. इसके बाद बुधवार को अनंत सिंह नवादा से पटना लौटने के दौरान बिहार शरीफ पहुंचे. वहां पर अनंत सिंह ने पूर्व विधायक पप्पू खान के आवास पर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया. बिहार शरीफ पहुंचने पर अनंत सिंह ने कहा कि वे पहली बार नालंदा की धरती पर आए हैं और पूरे बिहार में नीतीश कुमार ने विकास कार्य किए हैं. 

बिहार सीएम के नाम पर बोले अनंत सिंह

हालांकि अनंत सिंह बिहार शरीफ में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहले भी आ चुके है , मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर उन्होंने कहा कि यह सभी बातें बेबुनियाद हैं. अनंत सिंह ने कहा कि उनके अनुसार नीतीश कुमार के बाद निशांत कुमार मुख्यमंत्री बनने के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं. उन्होंने निशांत कुमार को पढ़ा-लिखा, ईमानदार और बेहतर व्यक्तित्व वाला बताया. 

उन्होंने आगे कहा कि अगर नीतीश कुमार आगामी चुनाव नहीं लड़ते हैं तो वे भी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और उनकी जगह उनका बेटा चुनाव मैदान में उतरेगा. वहीं, नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के सवाल पर अनंत सिंह ने हल्के अंदाज में कहा कि दिल्ली कोई विदेश नहीं है, वहां आना-जाना लगा रहता है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ही बिहार की राजनीति के केंद्र में हैं और चाहे वे मुख्यमंत्री रहें या नहीं, असली ताकत उनके पास ही रहेगी. 

नीतीश के दिल्ली जाने पर अनंत सिंह ने क्या कहा?

इससे पहले मंगलवार को भी अनंत सिंह ने नीतीश के दिल्ली जाने पर कहा, "दिल्ली क्या कोई विदेश है? आज के समय में आदमी दिन भर में चार बार दिल्ली अप-डाउन कर सकता है. एक घंटा जाने में लगता है और एक घंटा आने में. दिल्ली कोई दूर नहीं है.' उन्होंने आगे जोड़ा कि नीतीश जो भी फैसला लेंगे, उससे जनता का ही फायदा होगा."  जब पत्रकारों ने चुटकी लेते हुए पूछा कि क्या नीतीश कुमार की तरह उनकी भी दिल्ली जाने (संसद जाने) की इच्छा है, तो अनंत सिंह ने हंसते हुए कहा, 'दिल्ली तो हम अक्सर जाते ही रहते हैं, इसमें क्या बड़ी बात है.'

यह भी पढे़ं- 

सूरजभान के घर के सामने नारेबाजी, जगह-जगह जनसैलाब, 50 KM के अनंत रोड शो में क्या-क्या हुआ?

Anant Singh News: लैंड क्रूजर से 90 बार उतरे अनंत सिंह, कुलदेवी मंदिर के पुजारी को 'दक्षिणा' में दिया शिवाला का वचन

लेखक के बारे में
img
श्यामजी तिवारी
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Politics, Bihar CM, Anant Singh, Anant Singh Video, Anant Bihar Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com