प्रतीकात्मक फोटो
शेखपुरा:
बिहार में शेखपुरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम अपराधियों ने एक सहायक अभियंता की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने हालांकि त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, सदर प्रखंड में कार्यरत 35 साल के सहायक अभियंता उज्जवल कुमार देर शाम मारिया आश्रम गए थे.
आश्रम से बाहर निकलते ही पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. स्थानीय लोग घायल अभियंता को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए. इलाज के दौरान रात को उज्जवल की मौत हो गई.
शेखपुरा के पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने बुधवार को बताया कि फिलहाल हत्या का कारण फर्जी बिल पर हस्ताक्षर करने से इनकार करना सामने आ रहा है. उन्होंने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति धर्मेंद्र पासवान को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर ही है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बिहार, सहायक अभियंता, गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, Bihar, Assistant Engineer, Shot Dead, Accused Arrested