भोजपुरी सिनेमा का सलमान खान (Salman Khan of Bhojpuri Movies) किसे कहा जाता है? जवाब है पावर स्टार पवन सिंह. भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार की बात होती है तो उसमें पवन सिंह का नाम आना लाजमी है. अपने एक गाने लॉलीपॉप लागेलू से पवन कुमार ने भोजपुरी सिनेमा का पूरा मजमा ही अपने नाम कर लिया था. आज पवन सिंह का नाम भोजपुरी फिल्मों के शौकीन ही नहीं पूरे यूपी बिहार, सहित एमपी राजस्थान, छत्तीसगढ़ जैसे प्रदेशों में भी खूब जाना माना है. उन्हें इस मुकाम पर देखने वाले बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि पवन सिंह के बचपन के दिन बेहद फांके में बीते हैं. अपना घर चलाने के लिए उन्होंने आंखें मल मलकर गाने गाए हैं. एक बार तो नौबत चोरी तक आ गई थी.
भाई के बटुए से चुराए पैसे
पवन सिंह जब छोटे थे तब उन्होंने भाई के बटुए से दस रुपए चुरा लिए थे. मुफलिसी के दौर में भाई बहनों को मुश्किल से रु. मिला करते थे. ऐसे में दस रुपए चोरी हो जाना भाई को बहुत नागंवार गुजरा और उन्होंने पवन सिंह की पिटाई लगा दी. ये किस्सा सुनाते हुए पवन सिंह ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि आज उसी भाई को उन पर नाज है कि पवन सिंह अब इतना बड़ा नाम बन चुके हैं, जिनकी पहचान पूरी दुनिया में है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आंखों पर छींटे मार-मार कर गाए गाने
पवन सिंह की आवाज का जादू बचपन से ही लोगों पर चल रहा है. जब वो बहुत कम उम्र के थे तब उनके चाचा उन्हें साइकिल पर बिठा कर अलग अलग सभाओं में गाना गाने ले जाया करते थे. इस बीच कभी उनकी नींद लग जाती थी तो उनकी आंखों पर छींटे मार मार कर उन्हें जगाते थे, क्योंकि पवन सिंह अगर गाते नहीं थे तो घर चलाने लायक पैसे भी नहीं होते थे. अपनी मेहनत से पवन सिंह आज करोड़ों के मालिक हैं. उनके पास आलीशान बंगला है. उसके अलावा वो लगजरी कारें भी चलाते हैं. उनकी नेट वर्थ 41 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं