हिंदी सिनेमा में जब भी खलनायकों की बात होती है, तो कुछ चेहरे ऐसे याद आते हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के मन में डर पैदा कर दिया. जीवन उन्हीं कलाकारों में से एक थे. पर्दे पर कभी खूंखार विलेन बनकर उन्होंने हीरो की मुश्किलें बढ़ाईं, तो कभी नारद मुनि के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई. मगर उनकी असल जिंदगी की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं थी. 24 भाई-बहनों वाले परिवार में जन्मे जीवन ने बचपन में ही माता-पिता को खो दिया था. अभिनय के जुनून में उन्होंने घर छोड़ा और महज 26 रुपये लेकर मुंबई पहुंच गए. इसके बाद उन्होंने मेहनत के दम पर हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बनाई.
कश्मीर के अमीर परिवार में हुआ था जन्म
जीवन का असली नाम ओमकार नाथ धर था. उनका जन्म 24 अक्टूबर 1915 को कश्मीर में हुआ था. वह एक संपन्न कश्मीरी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे. उनके परिवार में 24 भाई-बहन थे और उनके दादा कश्मीर में गवर्नर के पद पर रह चुके थे. परिवार में सुख-सुविधाओं की कमी नहीं थी, लेकिन जीवन की जिंदगी में बचपन से ही दुखों ने जगह बना ली. बताया जाता है कि जन्म के समय ही उन्होंने अपनी मां को खो दिया था. जब वह महज तीन साल के थे, तब उनके पिता का भी निधन हो गया. इतनी छोटी उम्र में माता-पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
26 रुपये लेकर पहुंच गए मुंबई
उस दौर में फिल्मों में काम करना सम्मानजनक पेशा नहीं माना जाता था. जीवन के परिवार को भी उनका अभिनय की दुनिया में जाना पसंद नहीं था. लेकिन उन्हें फिल्मों से इतना लगाव था कि उन्होंने अपनी राह खुद चुनने का फैसला किया. महज 18 साल की उम्र में वह जेब में 26 रुपये लेकर मुंबई आ गए. यहां शुरुआत में उन्होंने मोहन सिन्हा के स्टूडियो में रिफ्लेक्टर बॉय के तौर पर काम किया. इसी दौरान उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला और उनका सफर आगे बढ़ने लगा.
कभी बने नारद मुनि, कभी खूंखार विलेन
जीवन ने अपने करियर में करीब 200 फिल्मों में काम किया. उनकी पहली फिल्म ‘फैशनेबल इंडिया' बताई जाती है. हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान पौराणिक फिल्मों में नारद मुनि का किरदार निभाकर मिली. उन्होंने इस भूमिका को इतनी बार पर्दे पर उतारा कि उनके नाम के साथ नारद मुनि की पहचान जुड़ गई. अलग-अलग जगहों पर उनके इस किरदार को निभाने की संख्या 49 से लेकर 61 बार तक बताई जाती है.
वहीं, दूसरी तरफ जीवन ने खलनायक के रूप में भी खूब नाम कमाया. ‘अमर अकबर एंथनी', ‘धरम वीर', ‘लावारिस', ‘धर्मात्मा' और ‘हीर रांझा' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को याद किया जाता है. साल 1950 में आई ‘हर हर महादेव' भी उनके करियर की अहम फिल्मों में शामिल रही.
बेटे किरण कुमार ने बढ़ाई विरासत
जीवन की आखिरी फिल्म ‘इरादा' 1991 में उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी. साल 1987 में 71 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके बेटे किरण कुमार ने भी अभिनय की दुनिया में कदम रखा और अपनी अलग पहचान बनाई. जीवन भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन पर्दे पर निभाए उनके किरदार हिंदी सिनेमा के इतिहास का हिस्सा बने हुए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं