विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2021

Bhojpuri Chhath Geet 2021: अरविन्द अकेला कल्लू का 'गंगा जी के निर्मल पनिया' गाना रिलीज, देखें Video

Bhojpuri Chhath Geet 2021: अरविन्द अकेला कल्लू अपने फैन्स के लिए धमाकेदार छठ गीत 'गंगा जी के निर्मल पनिया' लेकर आएं हैं.

Bhojpuri Chhath Geet 2021: अरविन्द अकेला कल्लू का 'गंगा जी के निर्मल पनिया' गाना रिलीज, देखें Video
Bhojpuri Chhath Geet 2021: अरविन्द अकेला कल्लू का धमाल
नई दिल्ली:

Bhojpuri Chhath Geet 2021: छठ पूजा के महापर्व से पूर्व भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में छठ गीतों बाढ़ सी आ गई है. यूट्यूब पर रोजाना किसी न किसी सुपरस्टार सिंगर का छठ सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं. ऐसे में भोजपुरी के सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू अपने फैन्स के लिए धमाकेदार छठ गीत 'गंगा जी के निर्मल पनिया' लेकर आएं हैं. इस धमाल वीडियो सांग को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल युट्युब चैनल पर रिलीज किया जा चुका है. अरविन्द अकेला कल्लू और अंजली भारती की आवाज में यह छठ का वीडियो सॉन्ग बेहतरीन तरीके से और काफी भव्य रूप से फिल्माया गया है. इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू और उनकी ऎक्ट्रेस के बीच गजब केमिस्ट्री नजर आ रही है. इसमे अरविन्द अकेला कल्लू एक अलग ही रूप में दिख रहे है.

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सांग को बहुत ही बेहतरीन लोकेशन पर फिल्माया गया है. इसमें कई जूनियर आर्टिस्ट को लेकर छठ गीत को भव्य बनाया गया है एवं उनकी द्वारा छठी मइया  की पूजा अर्चना की सामग्री तैयार की जा  रही है. इस गाने को लेकर अरविन्द अकेला कल्लू भी काफी उत्साहित हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि "कल वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से आ रहा है बहुत ही प्यारा पारंपरिक अंदाज में छठ गीत..जय छठी मैया......"

इस गाने के गीतकार रौशन सिंह विश्वास, संगीतकार प्रियांशू सिंह हैं. प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं. निर्देशक पंकज सोनी हैं. परिकल्पना अरबिंद मिश्रा की है. एडिटर प्रकाश हैं. गुड्डू जी पाण्डेय, हनुमान जी पाण्डेय और सुजीत मीडिया आरा का सहयोग है.

यह भी देखें: Bhojpuri एक्टर Arvind Akela Kallu से बातचीत, बेरोजगारी पर बनाया नया गाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Chhath Geet 2021, Arvind Akela Kallu, Ganga Ji Ke Nirmal Paniya, Chhath Geet 2021, Bhojpuri Chhath Geet, Bhojpuri Chhath Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com