- मशहूर यूट्यूबर हैं आदर्श आनंद
- सुपरहिट गानों पर बनाते हैं फनी वीडियो
- अब भोजपुरी गाने पर मचाया धमाल
मशहूर यूट्यूबर आदर्श आनंद (Adarsh Anand) को उनके फनी डांस के लिए पहचाना जाता है. अकसर वह मशहूर गानों पर फनी डांस वीडियो बनाते हैं और खूब रंग जमाते हैं. नए साल (Happy New Year 2021) का मौका है, और 2021 की एंट्री होने वाली है. ऐसे में आदर्श आनंद (Adarsh Anand Funny Dance Video) अपनी फनी टीम के साथ फनी डांस वीडियो लेकर आए हैं जो यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है. आदर्श आनंद का यह फनी वीडियो भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के सुपरहिट सॉन्ग 'चीर देंगे फाड़ देंगे (Cheer Denge Faar Denge)' पर बनाया गया है. आदर्श के इस वीडियो पर फैन्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.
यूट्यूबर आदर्श आनंद (Adarsh Anand) के वीडियो की खासियत इसका पूरा माहौल रहता है. छोटे बच्चों की उनकी टीम है, और यह बच्चे काम के एक्सप्रेशंस देते हैं. यही एक्सप्रेशंस दिल जीतने का काम करते हैं. वैसे भी उनका ग्रामीण परिवेश भी उनके फैन्स के बीच खूब हिट है. आदर्श आनंद का यूट्यूब चैनल उन्हीं के नाम पर है और उनके आठ लाख से ज्यादा सब्स्क्राइबर्स भी हैं. इस तरह आदर्श आनंद की एक अलग ही फैन फॉलोइंग है जिसकी वजह उनका जबरदस्त डांस है.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
अगर बात पवन सिंह (Pawan Singh) के भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) 'चीर देंगे फाड़ देंगे' की करें तो यह यूट्यूब पर काफी पॉपुलर है, फैन्स इस सॉन्ग को खूब पसंद भी करते हैं. पवन सिंह के इस सॉन्ग को पिछले साल 30 दिसंबर को रिलीज किया गया था, और इसे अभी तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 'चीर देंगे फाड़ देंगे (Cheer Denge Faar Denge)' सॉन्ग को पवन सिंह ने गाया और इसके लेखक आजाद सिंह हैं. इसके म्यूजिक डायरेक्टर आजाद सिंह और साजन मिश्रा हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं