विज्ञापन

फेस्टिवल सीजन में माही-सृष्टि का नया भोजपुरी सॉन्ग रिलीज, 'दिलवे में रही के' में माही ने लगाई पति की अकल ठिकाने

फेस्टिवल सीजन में माही श्रीवास्तव और सृष्टि भारती का नया भोजपुरी सॉन्ग ‘दिलवे में रही के’ रिलीज हो गया है. इस भोजपुरी गाने में माही श्रीवास्तव पति की अकल ठिकाने लगाती नजर आ रही हैं.

फेस्टिवल सीजन में माही-सृष्टि का नया भोजपुरी सॉन्ग रिलीज, 'दिलवे में रही के' में माही ने लगाई पति की अकल ठिकाने
माही श्रीवास्तव और सृष्टि भारती का नया भोजपुरी सॉन्ग यूट्यूब पर रिलीज
youtube

भोजपुरी संगीत जगत में नए गानों के बीच गीतों की अपनी अलग पहचान है. इसी कड़ी में म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने नया गाना 'दिलवे में रही के' रिलीज किया है. इस भोजपुरी सॉन्ग में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और गायिका सृष्टि भारती की जोड़ी नजर आ रही है. गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है. भोजपुरी अंदाज, संगीत और माही श्रीवास्तव की अदायगी इस गीत की खासियत हैं.

माही श्रीवास्तव के अंदाज ने खींचा ध्यान

'दिलवे में रही के' के वीडियो में माही श्रीवास्तव अपने डांस और एक्सप्रेशन के जरिए गाने को खास रंग देती नजर आ रही हैं. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और प्रस्तुति वीडियो को आकर्षक बनाती है. वहीं, सृष्टि भारती ने अपनी आवाज में लोकगीत को भोजपुरी रंग देने की कोशिश की है. उनकी गायकी में क्षेत्रीय संगीत की झलक सुनने को मिलती है. भोजपुरी संगीत में लोकगीतों का खास महत्व रहा है. इन गानों में स्थानीय बोली, रिश्तों की भावनाएं और आम जिंदगी से जुड़े अनुभवों को संगीत के जरिए पेश किया जाता है. 'दिलवे में रही के' भी इसी शैली में तैयार किया गया है.

यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का वो गाना जो 5 साल से सुपरहिट, यूट्यूब पर 22 करोड़ व्यूज, आम्रपाली-निरहुआ की मूवी में भी उड़ाया गर्दा

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस भोजपुरी लोकगीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. गाने को सृष्टि भारती ने गाया है, जबकि वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं. इसके बोल रवि यादव ने लिखे हैं और संगीत विक्की वॉक्स ने तैयार किया है. वीडियो का निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है

माही और सृष्टि ने कही ये बात

भोजपुरी गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी गाने की सफलता में अच्छी टीम और मजबूत प्रोडक्शन हाउस की अहम भूमिका होती है. उन्होंने 'दिलवे में रही के' को एक संपूर्ण मनोरंजक पैकेज बताते हुए निर्माता रत्नाकर कुमार के मार्गदर्शन में इसे तैयार किए जाने पर खुशी जताई.

वहीं, गायिका सृष्टि भारती ने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स और रत्नाकर कुमार का आभार जताया. उन्होंने कहा कि कंपनी लंबे समय से भोजपुरी संगीत जगत में काम कर रही है और पारिवारिक मनोरंजन से जुड़े गानों को बढ़ावा देती है. सृष्टि भारती ने इस गाने को तैयार करने के लिए निर्माता का धन्यवाद भी किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Songs, Bhojpuri Cinema, Entertainment, Hindi News, Mahi Shrivastava
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com