गदक में पुलिस की जीप को आग के हवाले कर दिया गया
गदक:
कर्नाटक के गदक जिले के लक्शमेश्वरा पुलिस स्टेशन में रविवार को गांववालों ने जमकर तोड़फोड़ की और पुलिस स्टेशन की संपत्ति में आग लगा दी. इस हंगामे में पुलिस की एक जीप बुरी तरह जल गई. दरअसल शिवानंद नाम के एक व्यक्ति को पुलिस ने शनिवार को रेत के अवैध खनन के सिलसिले में हिरासत में लिया था. देर रात पुलिस के उसे अस्पताल ले जाने की खबर आई जहां उसकी मौत हो गई. गांव वालों के मुताबिक उसकी मौत पुलिस स्टेशन में थर्ड डिग्री टॉर्चर की वजह से हुई. ऐसे में लीपा पोती के इरादे से पुलिस सिर्फ दिखावे के लिए शिवानंद को अस्पताल ले गई. गांव वाले इससे भड़क गए और जैसे ही शव उन्हें सौंपा गया, वे उसे लेकर पुलिस स्टशन पहुंचे और वहां हालात बेक़ाबू हो गए.

जब गांववालों ने स्टेशन पर हमला किया तो पुलिसकर्मी स्टेशन छोड़ कर भाग खड़े हुए. फिलहाल आसपास के इलाके से गदक में पुलिस बुलाई जा रही है ताकि हालात काबू में रखे जा सकें. फिलहाल किसी भी पुलिस अधिकारी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया नहीं दी है. अतिरिक्त बलों की तैनाती कर दी गयी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं