विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2020

US में फंसे Infosys के कर्मचारी और उनके परिवार के 200 लोग, चार्टर्ड प्लेन से लाया गया भारत

IT की दिग्गज कंपनी Infosys अमेरिका में अपने कुछ फंसे हुए कर्मचारियों और उनके परिवारों को चार्टर्ड फ्लाइट से स्वदेश वापस लेकर आई है.

US में फंसे Infosys के कर्मचारी और उनके परिवार के 200 लोग, चार्टर्ड प्लेन से लाया गया भारत
अमेरिका में फंसे 200 से ज्यादा कर्मचारियों और उनके परिवारों को वापस ले आई कंपनी.
  • इंफोसिस ने अपने कर्मचारियों के लिए हायर किया चार्टर्ड प्लेन
  • 200 कर्मचारियों और उनके परिवारों के ले आया स्वदेश
  • लॉकडाउन और वीज़ा के चलते फंसे हुए थे
बेंगलुरु:

IT की दिग्गज कंपनी Infosys अमेरिका में अपने कुछ फंसे हुए कर्मचारियों और उनके परिवारों को चार्टर्ड फ्लाइट से स्वदेश वापस लेकर आई है. ये कर्मचारी कोरोनावायरस के चलते लगे लॉकडाउन और वीज़ा की कुछ समस्याओं के चलते अमेरिका में फंसे हुए थे. उन्हेें वापस लाने के लिए कंपनी ने चार्टर्ड प्लेन का सहारा लिया. ये 200 कर्मचारी और उनके परिवार सोमवार की सुबह बेंगलुरु पहुंचे. अब वो बेंगलुरु या फिर भारत में किसी और शहर से काम करेंगे.

कंपनी के एक्जीक्यूटिव संजीव बोडे ने LinkedIn पर एक पोस्ट में लिखा कि 'इंफोसिस के कुछ कर्मचारी वीज़ा एक्सपायर हो जाने के चलते अमेरिका में फंसे हुए थे. महामारी की वजह से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स पर भी रोक लगी हुई है. ऐसे में कंपनी ने पहली बार खासतौर पर 200 से ज्यादा कर्मचारियों और उनके परिवारों को वापस लाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट बुक किया. यह पोस्ट लिखे जाने तक यह फ्लाइट बेंगलुरु में लैंड कर चुकी थी, जिससे कि इन परिवारों की अनिश्चितता खत्म हो गई है.'

बता दें कि कंनपी के को-फाउंडर नंदन नीलेकणी ने ट्विटर पर फ्लाइट से वापस आए एक कर्मचारी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कैप्शन लिखा, 'Infosys: संवेदनशील पूंजीवाद (compassionate capitalism at work).'

बता दें कि भारत ने 31 जुलाई तक भारत से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बैन को बढ़ा दिया है. देश में लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए 'Unlock 2' प्लान भी शुरू कर दिया गया है. हालांकि, सिविल एविएशन रेगुलेटर DGCA ने घोषणा की थी कि इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर 31 जुलाई तक बैन रहेगा और बस कार्गो फ्लाइट्स या फिर DGCA से अनुमति लेने वाली फ्लाइट्स भी उड़ान भर पाएंगी.

वहीं, देश में निजी घरेलू एयरलाइंस 6 मई से वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से भारतीयों को स्वदेश ला रही हैं. मार्च अंत में शुरू हुए कोरोनावायरस लॉकडाउन के दो महीने बाद 25 मई से देश में घरेलू उड़ानों को भी इजाजत दे दी गई थी.

Video: महाराष्ट्र में 8 जुलाई से खुलेंगे होटल-गेस्ट हाउस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Infosys Emplyees
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com