Revolt Motors ने अपनी नई परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 'Revolt RVX' को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.30 लाख रखी गई है, लेकिन PM E-DRIVE इंसेंटिव के बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹1.24 लाख हो जाती है. सबसे बड़ी खुशखबरी दिल्ली के निवासियों के लिए है, जहां Delhi EV Policy के तहत मिलने वाली छूट के कारण यह बाइक सिर्फ ₹94,990 में घर लाई जा सकती है. आइए जानते हैं शानदार फीचर्स और स्पोर्टी लुक वाली इस बाइक में क्या कुछ खास है.
धांसू परफॉर्मेंस और रफ्तार का कॉम्बिनेशन
Revolt RVX में 4 kW की मिड-ड्राइव परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर (PMSM) दी गई है, जो 5.3 kW की पीक पावर जेनरेट करती है. कंपनी का दावा है कि इसका रियर-व्हील टॉर्क 230 Nm तक जाता है. इस दमदार पावर की बदौलत यह बाइक महज 3.9 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. इसके बूस्ट मोड में टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाती है.
Skoda Kodiaq RS Launch: लॉन्च होते ही सिर्फ 6 मिनट में बिक गई स्कोडा की यह सुपरफास्ट SUV
हटाने योग्य बैटरी और 160 किमी की रेंज
इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3.24 kWh की क्षमता वाली लिथियम-आयन (NMC) बैटरी पैक दी गई है. सबसे अच्छी बात यह है कि यह एक रिमूवेबल (हटाने योग्य) बैटरी है, जिसे आप बाइक से निकालकर अपने घर या ऑफिस में भी आसानी से चार्ज कर सकते हैं. एक बार फुल चार्ज होने पर यह बाइक IDC-सर्टिफाइड 160 किलोमीटर की शानदार रेंज देती है.
कमाल के फीचर्स और राइडिंग मोड्स
Revolt RVX में राइडर्स को तीन स्टैंडर्ड राइडिंग मोड्स मिलते हैं, जिनमें इको (Eco), नॉर्मल (Normal) और स्पोर्ट (Sport) शामिल हैं. इसके अलावा, इसमें एक स्पेशल 'बूस्ट मोड' भी दिया गया है जो कुछ समय के लिए बाइक की पूरी ताकत को अनलॉक कर देता है ताकि राइडर को एक्सप्रेसवे पर तेज ओवरटेकिंग का मजा मिल सके. हार्डवेयर की बात करें तो बाइक के फ्रंट में यूएसडी (USD) फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं. साथ ही सुरक्षा के लिए इसके दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं.
रिवॉल्ट ने इस बाइक में 3.5-इंच की IP67-रेटेड डिजिटल डिस्प्ले दी है. यह स्क्रीन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टेलीमैटिक्स और ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स को सपोर्ट करती है. इसके अलावा बाइक में जियो-फेंसिंग, कॉल और मैसेज अलर्ट, हिल-होल्ड असिस्ट, रिवर्स मोड, वॉक असिस्ट, इमोबिलाइज़र और व्हीकल लोकेटर जैसे ढेरों आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं