विज्ञापन

Nissan Gravit vs Renault Triber : कम कीमत में बड़ा धमाका, जानें कौन सी 7-सीटर है आपके परिवार के लिए बेस्ट?

Nissan Gravite vs Renault Triber: निसान ने अपनी नई 7-सीट ग्रेवाइट को भारतीय बाजार में उतार दिया है. जानें कैसे रेनॉ ट्राइबर को कड़ी टक्कर दे रही है. साथ ही कीमत, फीचर्स के मामले में कौन सी गाड़ी आपके परिवार के लिए बेहतर है.

Nissan Gravit vs Renault Triber : कम कीमत में बड़ा धमाका, जानें कौन सी 7-सीटर है आपके परिवार के लिए बेस्ट?

Nissan Gravite vs Renault Triber: अक्सर देखा गया है कि कम बजट में ज्यादा स्पेस वाली गाड़ियों का क्रेज हमेशा से रहा है. इस सेगमेंट में रेनॉ ने कई सालों तक राज किया. अब निसान उसे टक्कर देने के लिए मैदान में आ चुकी है. निसान ग्रेवाइट के जरिए कंपनी 7 सीटर सेगमेंट में अपनी धाक जमाना चाहती है. दिलचस्प बात यह है कि दोनों गाड़ियां एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी हैं, फिर भी इनमें जमीन-आसमान का अंतर है.

लुक्स और डिजाइन

रेनॉ ट्राइबर एक क्लासिक लुक के साथ आती है, वहीं निसान ग्रेवाइट को कंपनी ने थोड़ा प्रीमियम टच देने की कोशिश की है. ग्रेवाइट में C-शेप LED लाइट्स के साथ नया फ्रंट ग्रिल मिल रहा है. सिंपल बात है अगर आपको सोबर डिजाइन पसंद है तो ट्राइबर अच्छी है, लेकिन अगर आप भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं तो ग्रेवाइट आपकी पहली पसंद हो सकती है.

nissan gravite vs renault triber comparison

nissan gravite vs renault triber comparison
Photo Credit: nissan gravite vs renault triber comparison: बजट 7-सीटर सेगमेंट की दो बड़ी कारें. फीचर्स, परफॉरमेंस में कौन आगे निकल रही है. पूरी जानकारी इस खबर में.

इंजन और परफॉर्मेंस

दोनों ही गाड़ियों में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जो 72hp की पावर और 96Nm का टॉर्क जनरेट करता है. साथ ही दोनों में ही 5-स्पीड मैनुअल और एमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मौजूद है. माइलेज के मामले में भी दोनों लगभग 18-20 kmpl का औसत देती हैं. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें कुछ ज्यादा फर्क नहीं है पर हां, निसान की सर्विस वारंटी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

फीचर्स और सेफ्टी के मामले में निसान ग्रेवाइट बाजी मार रही है. ग्रेवाइट में 30 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं, जबकि ट्राइबर में यह 21 है. इसके अलावा, ग्रेवाइट के टॉप मॉडल में प्रीमियम टच और कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स जैसे रेन-सेंसिंग वाइपर्स और बेहतर डैशबोर्ड लेआउट मिलता है. हालांकि, ट्राइबर की मॉड्यूलरिटी यानी सीटों को निकालने की सुविधा का आज भी कोई तोड़ नहीं है.

कीमत

निसान ने ग्रेवाइट को ₹5.65 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. वहीं ट्राइबर की कीमत ₹5.76 लाख रुपये है. आंकड़ों से साफ है कि निसान ट्राइबर से करीब 11 हजार रुपये सस्ती है.

यह भी पढ़ें- सिंगल चार्ज में 540 किमी, धमाकेदार लुक, ऐसी है मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार, कितने में आएगी आपके घर?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com