विज्ञापन

मारुति ने लॉन्च की इथेनॉल से चलने वाली WagonR Flex Fuel, जानें कितनी है कीमत

मारुति ने भारत में अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल कार वैगनआर की कीमतों के बारे में अपना खुलासा कर दिया है. रेगुलर मॉ़डल के मुकाबले इसकी कीमत 86 हजार रुपये ज्यादा रखी गई है.

मारुति ने लॉन्च की इथेनॉल से चलने वाली WagonR Flex Fuel, जानें कितनी है कीमत
मारुति ने देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार वैगनआर की कीमतों के बारे में बता दिया है.

देश की कार निर्माता कंपनी ने अपनी पॉपुलर हैचबैक वैगनआर के फ्लेक्स फ्यूल वेरिएंट की कीमतों से पर्दा हटा दिया है. साथ ही इस नई कार का नाम वैगनआर बायोफ्लेक्स रखा है. दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.24 लाख रुपये रखी गई है. कुछ समय पहले ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में कंपनी ने कार को शोकेस किया था, हालांकि तब इसकी कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी.

रेगुलर कार से कितनी महंगी?

वैगनआर का ये नया बायोफ्लेक्स वेरिएंट इसके रेगुलर पेट्रोल मॉडल पर ही बेस्ड है. अगर कीमत के बीच अंतर को देखे तो ये फ्लेक्स फ्यूल मॉडल नॉर्मल पेर्ट्रोल वेरिएंट से लगभग 86 हजार रुपये महंगा है. वहीं, अगर इसका कंपेयर कमर्शियल सेगमेंट की मौजूद वैगनआर टूर एच3 से करें तो ये नई कार करबी 1.35 से लेकर 2.25 लाख तक महंगी है. हालांकि टूर एच3 में छोटा 1 लीटर इंजन मिलता है. जबकि इसमें कंपनी ने 1.2 लीटर इंजन दिया है.

क्या है इस फ्लेक्स फ्यूल कार की खास बातें

फ्लेक्स फ्यूल तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यही है कि कार 20% इथेनॉल से लेकर E100 वाले फ्यूल पर आराम से चल सकती है. यानी ये पेट्रोल और इथेनॉल के फ्यूल को खुद एडजस्ट कर लेती है. इस कार के इंजन की बात करें तो इसमें कोई चेंज नहीं किया गया. कार में वहीं पुराना 1200cc का K12N इंजन कंपनी ने दिया है. साथ ही 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया है. हालांकि कंपनी ने अभी इसके माइलेज को लेकर खुलासा नहीं किया कि ये कार E85 वाले फ्यूल पर कितना एवरेज निकाल कर देगी.

आम नागरिकों को करना होगा इंतजार

मारुति सुजुकी ने इस कार को लेकर एक अलग प्लान बनाया है. फिलहाल वैगनआर बायोफ्लेक्स को केवल कमर्शियल सेक्टर जैसे टैक्सी, कैब, के लिए ही सेल करेगी. यानी आम नागरिकों को देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार चलाने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.

मालूम हो कि सरकार पॉल्यूशन कम करने और कच्चे तेल पर से निर्भरता कम करने के लिए लगातार इथेनॉल जैसे फ्यूल पर काम कर रही है. ऐसे में मारुति सुजुकी की वैगनआर बायोफ्लेक्स देश के ऑटो सेक्टर में दमदार साबित हो सकती है. जहां एक तरफ आम नागिरक इस नई तकनीक के जरिए अपनी जेब बचा सकते हैं, वहीं दूसरी तरफ कमर्शियल ड्राइवर्स के लिए अपनी कमाई बढ़ाने का अच्छा मौका है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel Engine, Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel Price, Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel Specs, Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel Unveiled, Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel Mileage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com