विज्ञापन

Amazon लौटाएगा ग्राहकों के खातों में पैसे, जानें किन लोगों को मिलेगा 5,700 करोड़ का रिफंड!

अमरीकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद Amazon को 5,700 करोड़ रुपये (600 मिलियन डॉलर) का टैरिफ रिफंड मिला है.

Amazon लौटाएगा ग्राहकों के खातों में पैसे, जानें किन लोगों को मिलेगा 5,700 करोड़ का रिफंड!
Photo Credit: Unsplash

अगर आप भी Amazon से शॉपिंग करते हैं तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खबर है. दरअसल, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के एक ऐतिहासिक फैसले के बाद ई-कॉमर्स कंपनी Amazon को सरकार की तरफ से लगभग 5,700 करोड़ रुपये का भारी-भरकम रिफंड मिला है. कंपनी ने ऐलान किया है कि वह इस रकम का एक हिस्सा अपने प्रभावित ग्राहकों के साथ शेयर करेगी. आइए जानते हैं कि यह पैसे किसे और कैसे वापस मिलने वाले हैं.

अमरीकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला

अमरीका में ट्रंप प्रशासन के दौरान लगाए गए कई इंपोर्ट टैरिफ को सुप्रीम कोर्ट ने अवैध करार दिया था. इस फैसले के बाद अमरीकी सरकार को इंपोर्टर्स से वसूला गया टैक्स वापस लौटाना पड़ रहा है. इसी प्रक्रिया के तहत Amazon को 2026 की दूसरी तिमाही (Q2) में लगभग 600 मिलियन डॉलर यानी 5,700 करोड़ रुपये से ज्यादा का टैरिफ रिफंड मिला है.

Free में मिलेगा Netflix का सब्सक्रिप्शन! जानिए कैसे Flipkart पर शॉपिंग करने पर मिलेगी ये कमाल की डील

किन ग्राहकों को मिलेगा ऑटोमैटिक रिफंड?

Amazon के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) ब्रायन ओल्सावस्की ने बताया कि कंपनी उन मामलों की पहचान कर रही है जहां इंपोर्ट टैक्स का सीधा असर ग्राहकों पर पड़ा था. जिन खरीदारों ने टैरिफ की वजह से ज्यादा कीमतें चुकाई थीं कंपनी उनसे खुद संपर्क करेगी. इन प्रभावित ग्राहकों को बिना किसी फॉर्म या क्लेम के सीधे ऑटोमैटिक रिफंड दे दिया जाएगा.

बाकी पैसों का क्या करेगी कंपनी?

हर ग्राहक को यह रिफंड नहीं मिलेगा क्योंकि कंपनी ने बताया कि ज्यादातर थर्ड-पार्टी सेलर्स खुद सामान इंपोर्ट करते हैं. हालांकि Amazon ने साफ किया है कि ऑटोमैटिक रिफंड देने के बाद जो रकम बचेगी उसका इस्तेमाल अपने प्लेटफॉर्म पर सामानों की कीमतें कम करने और ग्राहकों को सस्ती खरीदारी की सुविधा देने के लिए किया जाएगा.

दिग्गज कंपनियों को भी मिला फायदा

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से सिर्फ Amazon ही नहीं बल्कि Apple, Walmart, Costco, Home Depot और General Motors जैसी बड़ी कंपनियों को भी रिफंड का फायदा मिला है. Apple ने भी हाल ही में कहा था कि टैरिफ रिफंड की वजह से उसकी तिमाही कमाई में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amazon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com