विज्ञापन

Tata Tiago Facelift का इंटीरियर हुआ रिवील, प्रीमियम केबिन और इन धांसू फीचर्स के साथ सेगमेंट में मचाएगी धूम

2026 Tata Tiago Facelift: 2026 टाटा टियागो फेसलिफ्ट का नया ब्लैक-एंड-ग्रे डैशबोर्ड, जिसमें 10.25-इंच की फ्लोटिंग स्क्रीन दी है. साथ ही इसमें पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए रियर एसी वेंट्स और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट्स दिए गए हैं.

Tata Tiago Facelift का इंटीरियर हुआ रिवील, प्रीमियम केबिन और इन धांसू फीचर्स के साथ सेगमेंट में मचाएगी धूम
2026 Tata Tiago Facelift: 28 मई 2026 को टाटा अपनी फेमस टियागो को नए अवतार में लॉन्च करने जा रही है.

2026 Tata Tiago Facelift: अपनी मजबूती और सेफ्टी के लिए जाने वाली टाटा मोटर्स जल्द ही अपने ग्राहकों को एक बड़ी खुशखबरी देने जा रही है.  ग्राहकों ने टाटा की हैचबैक टियागो को खूब सारा प्यार दिया है. इसकी को देखते हुए कंपनी अब इस गाड़ी को नए अवतार में पेश करने जा रही है. आने वाली 28 मई 2026 को नई टियागो के ऊपर से पर्दा हटाया जाएगा. इस खबर में आपको बताते हैं कि टाटा इस बार टियागो में क्या खास फीचर्स दे सकती है.  

एक बात हम साफ कर दें कि अगर आप सोच रहे हैं कि कंपनी की तरफ से छोटे-मोटे बदलाव ही देखने को मिलेंगे, तो ये गलत है. टाटा ने नई टियागो के केबिन को पूरी तरह नया और प्रीमियम बना दिया है. यानी कह सकते हैं कि ये पहले से कहीं ज्यादा हाई-टेक नजर आएगी, मतलब दूसरी बाकी कंपनियों के लिए कड़ी टक्कर मिलना तय है. 

नया डैशबोर्ड लेआउट 

नई 2026 टाटा टियागो फेसलिफ्ट के अंदर कदम रखते ही जो सबसे पहली बात आपका ध्यान खींचेगी, वो है इसका रीडिजाइन किया डैशबोर्ड. कंपनी ने इसके केबिन में पहले की तरह ही ब्लैक-एंड-ग्रे इंटीरियर थीम को बरकरार रखा है, लेकिन इसके लेआउट को पूरी तरह बदला है. अब ये पहले से ज्यादा प्रीमियम, क्लीन और हॉरिजॉन्टल लेआउट के साथ आता है, जिससे केबिन काफी चौड़ा और ओपन नजर आता है. डैशबोर्ड पर प्रीमियम फैब्रिक इंसर्ट्स का इस्तेमाल किया है, जो इस बजट फ्रेंडली कार को एक लग्जरी फील देता है.

2026 Tata Tiago Facelift

2026 Tata Tiago Facelift

फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट के साथ डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

कार के अंदर टेक्नोलॉजी पर कंपनी ने काम किया है. टाटा ने इसमें एक बड़ी 10.25-इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी है. ये स्क्रीन ना केवल साइज में बड़ी है, बल्कि इसका टच रिस्पॉन्स और ग्राफिक्स भी शानदार हैं. ये वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करती है. इसके ठीक बराबर में ड्राइवर के लिए एक नया फ्री-स्टैंडिंग डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया है, जो कार की स्पीड, फ्यूल रेंज और दूसरी जरूरी जानकारियां आसानी से देता है.

2026 Tata Tiago Facelift

2026 Tata Tiago Facelift

वायरलेस चार्जर और रोटरी गियर सेलेक्टर

टाटा ने मिड-बजट सेगमेंट की इस कार में कुछ ऐसे फीचर्स जोड़े हैं जो आमतौर पर बड़ी और महंगी कारों में देखने को मिलते हैं. इसके सेंटर कंसोल को पूरी तरह से नया रूप दिया है. टियागो फेसलिफ्ट के एएमटी (AMT) वेरिएंट्स में पुराने गियर लीवर को हटाकर टाटा की प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों की तरह एक शानदार रोटरी ड्राइव सेलेक्टर व्हील दिया है. इतना ही नहीं, कार में डुअल वायरलेस फोन चार्जिंग ट्रे भी देखने को मिल रही है, जो इस सेगमेंट की किसी भी कार में पहली बार दी जा रही है.

फिजिकल एसी कंट्रोल्स

अक्सर देखा गया है कि आजकल की कारों में टच-बेस्ड एसी कंट्रोल्स दिए जाते हैं, जिन्हें गाड़ी चलाते समय इस्तेमाल करना थोड़ा मुश्किल लगता है. ग्राहकों के फीडबैक को ध्यान में रखते हुए टाटा मोटर्स ने पुरानी टियागो के टच-बेस्ड एसी पैनल को बदलकर अब इसमें नए टैक्टाइल फिजिकल बटन और दो रोटरी नॉब्स दिए गए हैं, जिससे ड्राइविंग के समय भी क्लाइमेट कंट्रोल को आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं. 

2026 Tata Tiago Facelift

2026 Tata Tiago Facelift

रियर पैसेंजर्स का भी रखा ध्यान

रियर पैसेंजर्स के आराम को बढ़ाने के लिए रियर एसी वेंट्स और फास्ट चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट्स दिए हैं. हालांकि, इसमें अभी भी रियर सेंटर आर्मरेस्ट की कमी खलती है, लेकिन रियर एसी वेंट्स का आना इस बजट में एक बड़ा अपग्रेड है.

कमाल के सेफ्टी फीचर्स

टाटा की गाड़ियां अपनी सेफ्टी के लिए जानी जाती हैं और टियागो फेसलिफ्ट भी इस ट्रेडिशन को आगे बढ़ाएगी. इस कार का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका 360-डिग्री कैमरा सेटअप है. कार के फ्रंट बंपर और दोनों ओआरवीएम के नीचे कैमरा पॉड्स साफ देखे जा सकते हैं. इस फीचर के आने के बाद टियागो भारत की सबसे किफायती 360-डिग्री कैमरा वाली कार बन सकती है. वहीं कंपनी अब इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एबीएस विद ईबीडी, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दे सकती है.

ये भी पढ़ें- Honda City Facelift 2026 Launch: तस्वीरों में देखें नया डिजाइन और दमदार फीचर्स, जानिए कीमत भी

कैसा है इंजन?

अगर बात करें इसके इंजन की, तो नई टियागो में कोई बदलाव नहीं किया है. 2026 टाटा टियागो फेसलिफ्ट में पहले की तरह ही भरोसेमंद 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 86 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ आएगा. इसके साथ ही, टाटा इसमें ट्विन-सिलेंडर आई-सीएनजी (i-CNG) का ऑप्शन भी देती रहेगी.

कीमत, लॉन्च डेट और किससे होगा मुकाबला?

टाटा मोटर्स इस नई टियागो फेसलिफ्ट और इसके इलेक्ट्रिक वर्जन (Tiago EV Facelift) को आने वाली 28 मई 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रही है. नए फीचर्स के जुड़ने के बाद इसकी शुरुआती कीमत में हल्का इजाफा देखने को मिल सकता है. लॉन्च होने के बाद बाजार में इसका सीधा मुकाबला न्यू-जेन मारुति सुजुकी स्विफ्ट, हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस और सिट्रोन सी3 जैसी हैचबैक कारों से होगा.

ये भी पढ़ें- 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर का रेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com