भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. यह पिछले 10 दिनों में तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है. लगातार बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव इसके मुख्य कारण बताए जा रहे हैं. इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम जनता, यात्रियों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर पड़ सकता है.

दिल्ली समेत कई शहरों में नई कीमतें लागू
दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये से बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल 91.58 रुपये से बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कोलकाता में पेट्रोल 110.64 रुपये और डीजल 97.02 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
मुंबई में पेट्रोल 108.49 रुपये और डीजल 95.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
चेन्नई में पेट्रोल 105.31 रुपये और डीजल 96.98 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.
इसके अलावा गुरुग्राम और नोएडा जैसे शहरों में भी कीमतों में समान बढ़ोतरी देखी गई है.
कार में बोरियत खत्म! अब Android Auto पर चलेगा YouTube, Google ला रहा है सबसे बड़ा अपडेट
क्यों बढ़ रहे हैं ईंधन के दाम?
भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा आयात करता है. यही कारण है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर घरेलू ईंधन कीमतों पर पड़ता है. इस समय पश्चिम एशिया में तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे अहम तेल मार्गों में संभावित बाधा ने सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है. इससे तेल आयात लागत बढ़ रही है
लगातार तीसरी बढ़ोतरी से बढ़ेगी महंगाई
इस महीने 16 मई को सरकारी तेल कंपनियों ने कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद 19 मई को फिर 90 पैसे की वृद्धि हुई. अब ताजा बढ़ोतरी के साथ कुल मिलाकर लगभग 5 रुपये प्रति लीटर तक कीमतें बढ़ चुकी हैं.
CNG और PNG भी हुए महंगे
सिर्फ पेट्रोल और डीजल ही नहीं, बल्कि CNG और PNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दिल्ली में CNG की कीमत 1 रुपये प्रति किलो बढ़ा दी गई है. अब इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) स्टेशनों पर CNG 81.09 रुपये प्रति किलो बिक रही है.
आम लोगों और कारोबार पर क्या असर पड़ेगा?
ईंधन कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता. इससे ट्रक, बस, टैक्सी और माल ढुलाई सेवाओं की लागत बढ़ती है. जब ट्रांसपोर्ट महंगा होता है, तो खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजमर्रा के सामान तक की कीमतें बढ़ सकती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं