विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2019

World Athletics Championship: भारतीय पुरुष टीम नहीं बना सकी चार गुणा चार सौ मीटर के फाइनल में जगह

World Athletics Championship: भारतीय पुरुष टीम नहीं बना सकी चार गुणा चार सौ मीटर के  फाइनल में जगह
World Athletics Championship: भारतीय टीम ने निराश किया
दोहा:

भारतीय पुरुष टीम शनिवार रात यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (World Athletcis Championship) की चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना पाई. अमोज जेकब, मोहम्मद अनस, जीवन केएस और निर्मल नोहा टोम की टीम ने हीट-2 में हिस्सा लिया और सातवें पायदान पर रही. भारतीय टीम ने तीन मिनट और 03.09 सेकेंड में रेस पूरी की.इस हीट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया.

यह भी पढ़ें: एथलीट जिन्सन जॉनसन और शॉटपुटर तेजिंदर सिंह मुकाबले से बाहर

फाइनल में जगह न बना पाने के साथ-साथ भारतीय टीम अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलिंपिक खेलों के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई. इससे पहले, महिलाओं की रिले टीम को भी निराशा हाथ लगी.

VIDEO: कुछ दिन पहले पीवी सिंधु ने एनडीटीवी से खास बात की थी. 

भारतीय महिला टीम हीट-1 में छठे स्थान पर रही. भारत की जिसना मैथ्यू, एम पूवम्मा राजू, वीके विस्मय और वेंकेटेसन सुभा की टीम सीजन की सर्वश्रेष्ठ टाइमिंग तीन मिनट 29.42 सेकेंड के समय के साथ छठे नंबर पर रही, लेकिन फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com