विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: परिवार में अचानक हुई घटना बढ़ाएगी तनाव, काम में छोटी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी

Gemini Tarot Card Horoscope 11 August: The Tower की ऊर्जा परिवार में तनाव और परेशानी का सामना पूरे आत्मविश्वास और मनोबल से करने का प्रयास, कार्यक्षेत्र में लापरवाही के चलते हुई गलती में सुधार लाने की आवश्यकता और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आय कमाने के अन्य विकल्प पर विचार करने की बात लेकर आ सकती है.

Gemini Tarot Card Rashifal: परिवार में अचानक हुई घटना बढ़ाएगी तनाव, काम में छोटी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी
मिथुन राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Gemini Tarot Card Horoscope 11 August 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: अचानक से किसी सदस्य के साथ हुई घटना से परिवार में तनाव बढ़ सकता है. बच्चों की पढ़ाई में कुछ रुकावट आ सकती है. परिवार के बड़े बुजुर्ग की तबीयत ठीक ना होने के कारण किसी पारिवारिक कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ सकता है. इस स्थिति में कुछ आर्थिक नुकसान हो सकता है. अचानक से आ रही इन परेशानियों का सामना पूरी हिम्मत से करने का प्रयास करें. इस समय आत्मविश्वास और मनोबल में कमी ना आने दे. 

व्यवसायिक/ Professional: 

जल्दबाजी में कार्य क्षेत्र में की गई छोटी सी गलती बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है.जिसके चलते उच्च अधिकारी से टकराव हो सकता है. नई नौकरी की तलाश कुछ समय के लिए स्थगित करें. व्यवसाय में आर्थिक योजना उम्मीद के मुताबिक ना चलने के कारण परेशान हो सकते हैं. साझेदार के साथ किसी नई योजना पर बातचीत करेंगे. सरकारी कार्य को पूरा करने के लिए सरकारी अधिकारी के साथ बातचीत सफल होती नजर नहीं आ रही है. इस समय पुन: प्रयास न करें. 

स्वास्थ्य/Health: 

यात्रा के दौरान गलत पदार्थ के सेवन से पेट में काफी तकलीफ हो सकती है. घरेलू उपचार की जगह सही दवा लेकर समस्या का समाधान करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

 आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे. बिना जानकारी के किसी भी शेयर्स में धन निवेश न करें . 

रिश्ते/Relationship:

 परिवार में कोई छिपी हुई बात सामने आने से थोड़ा तनाव हो सकता है . पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gemini Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Aaj Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal, 11 August 2026 Tarot Reading, Aaj Ka Tarot Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com