विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifal: घर में पूजा से खुशी बढ़ेगी, काम और तकनीकी परेशानी हो सकती है

Capricorn Tarot Card Horoscope 11 August: Temparence की ऊर्जा परिवार में विवाहित सदस्य के विवाह की बातचीत शुरू, इस नए अधिकारी के आगमन से कार्य क्षेत्र में बदलाव और तकनीकी क्षेत्र में गड़बड़ी होने से कार्यों में रुकावट की स्थिति ला सकती है.

Capricorn Tarot Card Rashifal: घर में पूजा से खुशी बढ़ेगी,  काम और तकनीकी परेशानी हो सकती है
मकर राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Capricorn Tarot Card Horoscope 11 August 2026 Makar Tarot Card Rashifal: परिवार में धार्मिक आयोजन की तैयारी परिवार के सभी सदस्यों के साथ करेंगे. कुछ मेहमानों के आगमन से परिवार में चहल पहल  बढ़ सकती है. परिवार के अविवाहित सदस्य के विवाह की बातचीत शुरू हो सकती है. किसी सदस्य के साथ की गई बदतमीजी की माफी मांग सकते हैं. गुस्से में अपशब्दों का प्रयोग ना करें. परिवार की महिलाओं के साथ व्यवहार में नम्रता और मर्यादा का पालन करें.


व्यवसायिक/ Professional:

कार्यस्थल पर दबाव वाली स्थितियां बन सकती हैं. इस समय किसी नए अधिकारी के आगमन से काफी बदलाव महसूस करेंगे. कार्य क्षेत्र में एक साथ कई कार्यो की प्राप्ति से परेशान हो सकते हैं. किसी सहयोगी की मदद से कार्यों की प्राथमिकता तय करेंगे. तकनीकी क्षेत्र में किसी बड़ी गड़बड़ी के होने से कार्य रुक सकते हैं. साक्षात्कार के समय अपने मन को शांत और संयमित रखें. पूछे गए सभी सवालों का जवाब सोच समझ कर देना सामने वाले पर अच्छा प्रभाव डाल सकता है. 


स्वास्थ्य/Health:

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच करवाते रहना किसी बड़ी परेशानी के बारे में समय रहते सचेत कर सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

आर्थिक मामलों में सावधानी बनाए रखें. किसी अपरिचित व्यक्ति के साथ निवेश संबंधी बातें साझा ना करें. 

रिश्ते Relationship:

नए फैसलों  में जीवनसाथी की सहमति ले सकते हैं. जीवनसाथी पर अपनी इच्छा न थोपें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Capricorn Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal, 11 August 2026 Tarot Card Reading, Aaj Ka Tarot Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com